मई 2024 तक जारी रहेगी राजनीतिक सुधार यात्रा : मुक्तेश्वर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मानवीय भारत पार्टी मई 2024 तक राजनीतिक सुधार यात्रा जारी रखेगी। पहले इसे फरवरी 2022 तक जारी रखने का पार्टी का इरादा था। ये बातें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुक्तेश्वर ने यूपी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहीं। उन्होंने बताया कि हमने 2 सिंबर को राजनीतिक सुधार यात्रा शुरू की …

लखनऊ। मानवीय भारत पार्टी मई 2024 तक राजनीतिक सुधार यात्रा जारी रखेगी। पहले इसे फरवरी 2022 तक जारी रखने का पार्टी का इरादा था। ये बातें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुक्तेश्वर ने यूपी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहीं। उन्होंने बताया कि हमने 2 सिंबर को राजनीतिक सुधार यात्रा शुरू की थी। जिसका उद्देश्य लोगों को उनके राजनीतिक अधिकारों के बारे में जागरूक कर राजनीति में शुचिता की स्थापना करना है।

इसका मूल मकसद राजनीतिज्ञों विशेषकर जन प्रतिनिधियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाना है। यह यात्रा जहां भी जा रही है वहां शिक्षा और स्वास्थ्य की घोर उपेक्षा दिखाई दे रही है। साथ ही बेरोजगार नौजवानों के झुंड दिख रहे हैं और आवारा जानवर किसानों की फसल चट कर हैं। लोगों में नेताओं, अफसरों के भ्रष्टाचार और संवेदनहीनता के प्रति गहरा आक्रोश है। हमने इन समस्याओं पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र कदम उठाने का आग्रह किया है।

मिशन 2022: भाजपा निकालेगी छह स्थानों से जन विश्वास यात्रा

प्रदेश में निकाली जाने वाली जन विश्वास यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा मुख्यालय पर शनिवार को बैठक हुई। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि पार्टी प्रदेश में छह जन विश्वास यात्राओं के माध्यम से जनसंवाद करेगी। यात्राएं प्रदेश के सभी जिलों से होते हुए गुजरेगी, जिसमें सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यात्रा प्रभारी विद्यासागर सोनकर ने बताया कि बिजनौर, मथुरा, झांसी, अम्बेडकरनगर, बलिया और गाजीपुर से जन विश्वास यात्राएं शुरू होगी।  पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-मिशन 2022: भाजपा निकालेगी छह स्थानों से जन विश्वास यात्रा

संबंधित समाचार