सीतापुर: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत
खैराबाद/सीतापुर। थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने भूसी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक का चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर …
खैराबाद/सीतापुर। थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने भूसी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक का चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
खैराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की आधी रात नेशनल हाइवे पर धरैंच गांव के करीब एक तेज रफ्तार ट्रक ने भूसी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को बताया। खबर पाकर खैराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मृतक ट्रैक्टर चालक की पहचान शहर कोतवाली इलाके के मंसूरपुर उमरी गांव निवासी राम नरेश 32 पुत्र छैलबिहारी के रुप में की हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
दो दिन से गायब युवक का शव फंदे पर लटका मिला, जांच शुरू
अटरिया, सीतापुर। घर से दो दिनों से लापता युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अटरिया इलाके के रमनगरा मजरा ससेना गांव निवासी रामदीन 40 पुत्र पुतई का शव इंटौजा रजबहा के करीब संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। मृतक के परिजनों ने बताया कि दो दिन से रामदीन घर नहीं आया था। जिसके चलते उसकी खोजबीन की जा रही थी। इस बीच लोगों ने उसका शव फंदे पर लटका हुआ देखा तो परिवार के लोगों को जानकारी दी। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: चोरी के आरोप में युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
