बरेली: शहर के प्रदूषण केन्द्रों पर टीम ने की छापेमारी
बरेली, अमृत विचार। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को परिवहन विभाग की टीम ने प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही प्रदूषण के बारे में भी बताया गया, ताकि वाहन चालक चेकिंग के दौरान होने वाली दिक्कतों से बच सकें। वहीं …
बरेली, अमृत विचार। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को परिवहन विभाग की टीम ने प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही प्रदूषण के बारे में भी बताया गया, ताकि वाहन चालक चेकिंग के दौरान होने वाली दिक्कतों से बच सकें। वहीं प्रदूषण के कागज पूरा नहीं होने पर वाहन चालकों पर कार्रवाई भी गई।
तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन ने अपनी टीम के साथ 8 प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने केंद्र संचालक से प्रदूषण जांच पत्र बनाने में आ रही परेशानियों के बारे में पूछताछ की। इसके बाद वहां से जारी किए गए प्रमाण पत्रों का रिकार्ड चेक किया। कार्यक्रम के दौरान एआरटीओ ने कुछ वाहनों को रूकवाकर उनके वाहन संबंधी कागजों को देखा।
साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते के लिए जागरूक किया ताकि आए दिन होने वाले सड़क हादसों में कमी आ सके। जांच के दौरान सभी प्रदूषण केन्द्र मानक के अनुरूप पाए गए। प्रदूषण के लिए 23 वाहनों की जांच की गई। जिसमें 20 वाहन मानक के अनुरूप पाए गए। तीन वाहनों में मानक पूरे नहीं होने पर उनके चालान किए गए। इसके अलावा मॉडीफाइड साईलेन्सर और प्रेशर हार्न के वाहनों की चेकिंग के लिए भी अभियान चलाया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता ने बताया कि प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया गया। जिससे सड़क हादसों में कमी आ सके। इस मौके पर यात्रीकर अधिकारी मुन्ना लाल, आरआई मानवेन्द्र प्रताप सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
