बरेली: सामूहिक विवाह पंडाल में प्रधानों ने काटा हंगामा, रिश्वत लेने का आरोप
बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। सामूहिक विवाह समारोह की सूची में शामिल जोड़ों का विवाह न होने पर प्रधानों ने ब्लाक मिशन मैनेजर पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए ब्लाक परिसर में जमकर हंगामा काटा। इसके परियोजना निदेशक के निर्देश पर वहां उपस्थित सभी जोड़ों के विवाह कराए गए तब मामला शांत हुआ। इसके बाद …
बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। सामूहिक विवाह समारोह की सूची में शामिल जोड़ों का विवाह न होने पर प्रधानों ने ब्लाक मिशन मैनेजर पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए ब्लाक परिसर में जमकर हंगामा काटा। इसके परियोजना निदेशक के निर्देश पर वहां उपस्थित सभी जोड़ों के विवाह कराए गए तब मामला शांत हुआ। इसके बाद 37 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। विधायक व ब्लाक प्रमुख ने जोड़ों को आशीर्वाद देकर विदा किया।
बिथरी ब्लॉक में शनिवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम था। जिसमें 42 जोड़ों के नाम सूची में थे। शुरू के 35 जोड़ों के विवाह का ही लक्ष्य था। यदि उनमें से कोई नहीं आता तो उससे अगले नाम वाले जोड़े का विवाह कराए जाने की योजना थी। इसी को लेकर प्रधानों ने ब्लाक में जमकर हंगामा काट दिया। तिवरिया के प्रधान स्वतंत्र पटेल ने ब्लाक मिशन मैनेजर कविता गंगवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने विवाह करवाने के छह हजार रुपए मांगे। जब पैसे देने से मना कर दिया तो उनके गांव के जोड़े का नाम पीछे कर दिया और दूसरे जोड़े का नाम सूची में ऊपर बढ़ा दिया।
इसी को लेकर कई प्रधान उनके समर्थन में आ गए और ब्लाक परिसर में जमकर हंगामा काटने लगे। इस दौरान प्रधानों और खंड विकास अधिकारी के बीच जमकर कहासुनी हुई। प्रधानों का आरोप है की एडीओ कोऑपरेटिव की सह पर ही कविता गंगवार आए दिन प्रधानों से अभद्रता करतीं हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती। हंगामे की सूचना पर परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह ने ब्लाक परिसर में उपस्थित सभी जोड़ों का विवाह संपन्न करवाने के निर्देश दिए।
मुझ पर गलत आरोप लगाया गया है। तिवरिया के प्रधान स्वतंत्र बिना बात के हंगामा करते हैं। – कविता गंगवार, ब्लाक मिशन मैनेजर
कुछ नाम छूट जाने के कारण प्रधान हंगामा कर रहे थे। बाद में सभी के विवाह संपन्न करवा दिए गए। यदि ब्लाक मिशन मैनेजर रुपये मांग रहीं थीं तो प्रधान लिखित में शिकायत करें तब जांच की जायगी। – वीके मिश्रा, खंड विकास अधिकारी
