बरेली: कैंप में 125 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वार्ड 65 दुर्गा नगर में कोरोना वैक्सीन एवं मुफ्त टीकाकरण के लिए शनिवार को कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 125 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। पार्षद नरेश पटेल की ओर से लगवाए गए इस विशेष कैंप में बच्चों के भी मुफ्त टीके लगाए गए। पार्षद ने बताया कि जनहित में …

बरेली, अमृत विचार। वार्ड 65 दुर्गा नगर में कोरोना वैक्सीन एवं मुफ्त टीकाकरण के लिए शनिवार को कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 125 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। पार्षद नरेश पटेल की ओर से लगवाए गए इस विशेष कैंप में बच्चों के भी मुफ्त टीके लगाए गए।

पार्षद ने बताया कि जनहित में इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहेंगे। वार्ड के लोग कोरोना वैक्सीन और बच्चों के टीकाकरण को लेकर जागरूक हो सकें, इसके लिए स्थानीय निवासी छात्रा तुलसी पटेल घर-घर पहुंचकर इसकी जानकारी दे रही है और इसके फायदे बताते हुए लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

संबंधित समाचार