हल्द्वानी: नए साल में शुभ मुहूर्त की नहीं रहेगी कोई कमी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भूपेश कन्नौजिया, अमृत विचार, हल्द्वानी। सहालग का सीजन चरम पर है और इस साल विवाह का अंतिम मुहूर्त 13 दिसंबर को है। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा। इसके बाद विवाह की शहनाई की गूंज नए साल 2022 में 15 जनवरी से सुनाई देंगी। आने वाले नए साल में विवाह मुहूर्त की कोई कमी …

भूपेश कन्नौजिया, अमृत विचार, हल्द्वानी। सहालग का सीजन चरम पर है और इस साल विवाह का अंतिम मुहूर्त 13 दिसंबर को है। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा। इसके बाद विवाह की शहनाई की गूंज नए साल 2022 में 15 जनवरी से सुनाई देंगी। आने वाले नए साल में विवाह मुहूर्त की कोई कमी नहीं है। हलांकि साल में केवल आठ माह ही विवाह होंगे। इस अवधि में 87 दिन विवाह मुहूर्त रहेंगे।

इस वर्ष केवल 62 दिन ही शुभ मुहूर्त के थे। पंडित कैलाश चंद्र पांडे़ का कहना है कि आने वाले नए साल में दूसरी सर्वाधिक विवाह 3 मई को अक्षय तृतीया पर होंगे। वहीं, खरीदारी के लिए 14 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी का दिन शुभ रहेगा। इस वर्ष का अंतिम पुष्य नक्षत्र योग 21 और 22 दिसंबर को जबकि नए साल के पहले 18 जनवरी को भौम पुष्य योग रहेगा। इन योगों में खरीदारी मंगलकारी होना मानी जाती है।

पुष्य नक्षत्र और अमृत सिद्धि योग भी रहेंगे
21 दिसंबर को रात 8:41 से 22 दिसंबर को रात 10:52 तक उसके बाद 18 जनवरी को सूर्योदय से रात 12.50 तक व अमृत सिद्धि योग 11 और 23 जनवरी को रहेंगे।

मार्च में गुरु के अस्त होने से नहीं होंगे मांगलिक कार्य
पंडित कैलाश चंद्र पांडे़ ने बताया कि नए साल में 87 दिन मुहूर्त हैं। उन्होंने बताया कि मार्च में गुरु ग्रह के अस्त रहने से मुहूर्त नहीं रहेंगे। इसी तरह अगस्त से अक्टूबर में सूर्य के कर्क, सिंह और तुला राशि में रहने के कारण विवाह नहीं होंगे। खरमास, धनारस, और सूर्य के उक्त राशियों में रहते विवाह मुहूर्त नहीं होते हैं।

नए वर्ष 2022 में ये रहेंगे शुभ मुहूर्त

जनवरी 2022 – 15, 20 से 25,27 से 30 – 11 दिन

फरवरी – 4 से 6, 9 से 11, 16 से 21 – 12 दिन

अप्रैल- 15, 17, 19 से 23, 27, 28 – 9 दिन

मई- 2 से 4, 9 से 20, 24 से 26, 31- 19 दिन

जून- 1,5 से 17, 21 से 23, 26- 18 दिन

जुलाई- 2, 3, 5, 6, 8 – 5 दिन

नवंबर- 4, 26 से 28 – 04 दिन

दिसंबर- 2 से 4,7 से 9, 12 से 15 – 9 दिन

संबंधित समाचार