तिहाड़ जेल: कैदी पर बाल कटवाते समय नाई की कैंची से हुआ हमला, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक कैदी पर दो अन्य कैदियों ने अपने वार्ड में बाल कटवाते समय कथित तौर पर नाई की कैंची से हमला किया। जेल अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जेल के अधिकारियों के अनुसार, घटना 10 दिसंबर को तिहाड़ के केंद्रीय कारागार संख्या आठ के भीतर हुई, …

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक कैदी पर दो अन्य कैदियों ने अपने वार्ड में बाल कटवाते समय कथित तौर पर नाई की कैंची से हमला किया। जेल अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जेल के अधिकारियों के अनुसार, घटना 10 दिसंबर को तिहाड़ के केंद्रीय कारागार संख्या आठ के भीतर हुई, जब दो कैदियों ने अपने वार्ड में एक नाई से बाल कटवाने के दौरान अचानक नाई की कैंची से दूसरे कैदी पर हमला कर दिया।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ‘खींचतान के दौरान पीड़ित और एक हमलावर घायल हो गए और जेल कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अलग कर दिया। दोनों कैदियों की चोट गंभीर नहीं थी।’ अधिकारी ने कहा कि घायल कैदियों को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें उसी दिन छुट्टी दे दी गई और वे वापस जेल लाए गए।

पुलिस के मुताबिक हरि नगर थाने को पीड़ित योगेश के बारे में अस्पताल से सूचना मिली, जिसे अन्य कैदियों द्वारा कथित तौर पर मारपीट में घायल होने के बाद भर्ती कराया गया था। घायल कैदी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहता था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि जेल अधिकारियों से घटना की सूचना मिली थी। अधिकारी ने बताया कि मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े-

Omicron टेस्ट रिपोर्ट के लिए नहीं करना होगा 4 दिन इंतजार, 2 घंटों में पता चलेगा ‘सटीक’ रिजल्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता