हनुमानगढ़ी को भी बनाना चाहिए भव्य: यतींद्रानंद गिरी
अयोध्या। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि प्रभु श्री राम चक्रवर्ती सम्राट थे और इस विराट के स्वामी भी हैं। उनका जैसा भव्य और दिव्य विशालतम मंदिर बनना चाहिए, आज उसी तरह मंदिर बन रहा है। प्रभु श्री राम केवल एक समुदाय के नहीं है वह समग्र सृष्टि के हैं। रामलला के …
अयोध्या। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि प्रभु श्री राम चक्रवर्ती सम्राट थे और इस विराट के स्वामी भी हैं। उनका जैसा भव्य और दिव्य विशालतम मंदिर बनना चाहिए, आज उसी तरह मंदिर बन रहा है। प्रभु श्री राम केवल एक समुदाय के नहीं है वह समग्र सृष्टि के हैं।
रामलला के दर्शन के बाद गिरी ने सरकार से हनुमानगढ़ी को और भी अधिक भव्य बनाने की मांग की। वाराणसी के विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन में शामिल होने के लिए जा रहे जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी रविवार को अयोध्या पहुंचे।
यहां राम जन्मभूमि परिसर में रामलला का दर्शन करने के बाद मंदिर निर्माण के कार्यों को भी देखा। इस दौरान राम मंदिर के साथ हनुमान मंदिर की भव्यता दिए जाने की भी मांग उठाई। साथ ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अयोध्या विधानसभा सीट पर धार्मिक क्षेत्र से जुड़े जनप्रतिनिधि बनाये जाने की मांग भाजपा से की।
पढ़ें: लखनऊ: पूर्व विधायक कालीचरण समेत राजभर समाज के बड़े नेता बीजेपी में हुए शामिल
यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी व योगी से आग्रह करना चाहूंगा कि श्री हनुमान जी का स्थान हनुमानगढ़ी का स्वरूप भी परिवर्तित होना चाहिए। उसका स्वरूप भी उसी भव्यता और दिव्यता के साथ बनना चाहिए। हनुमानगढ़ी का विकास होना चाहिए और उसी पर होना चाहिए।
अयोध्या: लोक अदालत में 19045 मामलों का हुआ निस्तारण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कचहरी में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन कराया गया। जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी ने उद्घाटन किया। इस दौरान कुल 19045 मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें 11 करोड़ 47 लाख 59 हजार 562 रुपए की वसूली धनराशि पर समझौता किया गया। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….
