रायबरेलीः मिनी मैराथन में दौड़े धावक, योगेंद्र व कुमकुम ने मारी बाजी
रायबरेली। देश की आजादी के 75 वें वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रविवार को एक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन में 998 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। संघ की पद्धति के अनुसार सबसे पहले भारत माता …
रायबरेली। देश की आजादी के 75 वें वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रविवार को एक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन में 998 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया।
संघ की पद्धति के अनुसार सबसे पहले भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम में आए धावक युवक-युवतियों को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त आईपीएस डा तहसीलदार सिंह ने कहा की अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है हम सब भारत के 75 वे स्वाधीनता वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों को याद करते हैं।
मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा नई पीढ़ी को देश की आजादी दिलाने में उन्हीं महापुरुषों का नाम याद है जिनका उल्लेख पाठ्यक्रम में किया गया है लेकिन साहित्य के क्षेत्र पत्रकारिता के क्षेत्र में विज्ञान के क्षेत्र में और सेवा के क्षेत्र में अनेकों अगणित देशभक्त ऐसे भी हुए हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को निछावर किया है। मिनी मैराथन को अपर पुलिस अधीक्षक श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह दौड़ स्टेडियम से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन चौराहा अस्पताल चौराहा होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा नेहरू नगर इंदिरा नगर पुलिस चौकी होते हुए स्टेडियम में संपन्न समाप्त हुई। दौड़ में बालक वर्ग में योगेंद्र ने प्रथम स्थान सुभम पटेल ने द्वितीय स्थान और राहुल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
साथ ही बालिकाओं में कुमकुम ने प्रथम स्थान आंचल ने द्वितीय और सोनल ने तृतीय स्थान प्राप्त करके मिनी मैराथन में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद शुक्ला नगर कारवां शिवानंद नगर प्रचारक संदीप और अमृत महोत्सव के संचालक संजय अवस्थी के साथ राकेश त्रिपाठी, धनंजय पांडे, दीपक सिंह, अंकित कुमार, गोविंद सोनी और कर्ण सिंह मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: राशन की दुकानों पर निशुल्क राशन वितरण का हुआ शुभारम्भ
