बाराबंकी: भाजपा सांसद ने कांग्रेस साधा निशाना, लगाया यह गंभीर आरोप
बाराबंकी। रविवार को सरकार के आदेश पर सफदरगंज कस्बे में सांसद ने निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें लाभार्थियों को राशन तेल नमक व दाल बैग में रखकर दी गई। मसौली ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सफदरगंज में स्थित रजनी जायसवाल की सरकारी राशन की दुकान पर निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम का अयोजन …
बाराबंकी। रविवार को सरकार के आदेश पर सफदरगंज कस्बे में सांसद ने निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें लाभार्थियों को राशन तेल नमक व दाल बैग में रखकर दी गई। मसौली ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सफदरगंज में स्थित रजनी जायसवाल की सरकारी राशन की दुकान पर निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम का अयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने की।
इस अवसर पर सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुये कहा कि एक साल में 52 हजार करोड़ रुपये किसानों पर खर्च करके 10 साल तक राज किया है। वहीं हमारी सरकार हर साल 82 हजार करोड रूपये किसानों पर खर्च कर रही है। अपने सम्बोधन में सपा सरकार को लेकर कहा कि बाप बेटे दोनो मंत्री रह चुके हैं फिर किसानों को 6 सौ रूपये तक नही दिया। परन्तु भाजपा सरकार में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के सभी किसानों को 6 हजार रूपये प्रतिवर्ष दिये जा रहेे हैं।
सांसद द्वारा महाअभियान में निशुल्क चना,तेल,नमक लाभार्थी शोभावती,राजदेई,राम कली, सीतावती,नाज बानों आदि को देकर शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में कोटेदार रजनी जायसवाल,शान्ती देवी अखिलेश वर्मा,दीपक राजपूत के साथ जिला पूर्ति निरीक्षक राजेश तिवारी, पूर्ति निरीक्षक अतुल सिंह, मोहम्मद इमरान मंजूर के साथ क्षेत्र के सैकड़ों लाभार्थी मौजूद थे।
हरख ब्लाक क्षेत्र के 92 कोटेदारों में मात्र 46 ने रविवार को अभियान के तहत राशन तेल, दाल नमक वितरण किया। बाकी कोटेदारों ने गोदाम से अभी तक राशन का उठान नही किया है। जिसके चलते लाभार्थी सरकारी गल्ले की दुकान जाकर लौट गए।
यह भी पढ़ें:-शिक्षा वाली राजनीति: दिल्ली के मुख्यमंत्री बोले- पंजाब में सरकारी स्कूलों की स्थिति बहुत बुरी है
