हरदोई: शहीद कर्नल की पत्नी पर बरसा दुलार, नवोदित प्रतिभाओं को मिला सम्मान
हरदोई। रविवार को अशोकचक्र विजेता शहीद ले. कर्नल हर्षउदय सिंह की वीर नारी के सम्मान में गूंजते अमरता के जयघोष से शहर राष्ट्रमय हो गया। अवसर था आप और हम चेतना मंच द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव में वीर नारी के सम्मान का। सांसद डॉ. अशोख बाजपेयी और विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू द्वारा सम्मानित वीर …
हरदोई। रविवार को अशोकचक्र विजेता शहीद ले. कर्नल हर्षउदय सिंह की वीर नारी के सम्मान में गूंजते अमरता के जयघोष से शहर राष्ट्रमय हो गया। अवसर था आप और हम चेतना मंच द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव में वीर नारी के सम्मान का। सांसद डॉ. अशोख बाजपेयी और विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू द्वारा सम्मानित वीर नारी गौर ने 27 साल पहले पति की शहादत और अकेले दो छोटे बच्चों को संभालने की कठिनाइयों को याद किया तो माहौल भावुक हो गया।
मुख्य अतिथि सांसद डॉ. अशोक बाजपेयी और विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने शहीद पार्क और उसमें बलिदानी ले.कर्नल गौर की स्थापित प्रतिमा को राष्ट्र और नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. अशोक बाजपेयी ने सेना को राष्ट्र का सुरक्षा कवच बताया और सैनिकों के बलिदान को सर्वोपरि कहा। महेश मिश्र, कंचन वाजपेयी एवं कर्मवीर सिंह चौहान के सम्पादन में प्रकाशित “आंदोलन और उपलब्धियां” विषयक स्मारिका का विमोचन करते हुए सांसद डॉ. बाजपेयी ने उसे चेतना मंच का दस्तावेज बताया।
साथ ही संस्थाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं संयोजक कमलेश पाठक के साथ अर्जुनपुर रामगंगा पुल निर्माण के प्रयासों के लिए विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कोरोनाकाल में देश भर में जिले के फंसे और प्रभावित लोगों का अपने नेटवर्क से सहयोग करने के लिए और जीवन फाउण्डेशन के माध्यम से नि: शुल्क दवा किट वितरित और बैंकाक से जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए अनुराग अग्निहोत्री को भी स्मृति चिन्ह और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
अधिवक्ता संघ के महामंत्री कर्मवीर सिंह चौहान और डॉ. अशोक शुक्ल ने भी विचार रखे। संरक्षक अरुणेश वाजपेयी ने स्वागत व संयोजक कमलेश पाठक ने और आभार संस्थाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व पारुल दीक्षित ने जताया। संचालन महेश मिश्र ने किया। भाजपा नेता राजाबक्श सिं, अखिलेश पाठक, पूर्व प्रमुख राजेश सिंह, डा. अरुण कुमार भट्ट, प्रदुम्न सिंह, जनार्दन सिंह, नरेन्द्र सिंह, शिवशरण सिंह चौहान, राजपाल सिंह रहे।
यह भी पढ़ें:-तिवारी कुनबे के सपा में आने से बदलेंगे पूर्वांचल के सियासी समीकरण?
