मुरादाबाद : दहेज के लिए छह बच्चों की मां को दिया तलाक
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में बुलेट की मांग पूरी न होने पर पति ने छह बच्चों की मां को तलाक दे दिया। इतना ही नहीं शराब व जुए की लत पूरी करने के लिए एक बीघा जमीन और पत्नी के जेवर भी बेच दिए। विरोध पर उसे तलाक दे दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में बुलेट की मांग पूरी न होने पर पति ने छह बच्चों की मां को तलाक दे दिया। इतना ही नहीं शराब व जुए की लत पूरी करने के लिए एक बीघा जमीन और पत्नी के जेवर भी बेच दिए। विरोध पर उसे तलाक दे दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में महिला ने कई अन्य आरोप भी लगाए हैं। इस पर उन्होंने पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पाकबड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को बताया कि उसका निकाह मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रिजवान के साथ हुआ था। कुछ दिनों बाद उसने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए उसे तंग करने लगे। पति दहेज में बुलेट की मांग करने लगा। इस दौरान महिला ने छह बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि पति जुआरी और शराबी है। उसने जुए और शराब की लत पूरी करने के लिए एक बीघा जमीन और उसके सारे जेवर भी बेच दिए।
विरोध पर उसे तलाक दे दिया। पीड़िता के अनुसार कुछ समय बाद ननद ने उसे अपने घर बुलाकर रिजवान से फिर उसका निकाह करा दिया। इसके बाद पति उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। उसे जहर देकर मारने की कोशिश भी की। सास उसके पिता से 10 हजार रुपये भी ले आई। वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पति ने उसे दोबारा तलाक दे देकर नंगे पैर फटे कपड़ों में घर से निकाल दिया। महिला के अनुसार जेठ ने उसे दो बच्चों को गायब कर दिया। काफी तलाशने पर भी बच्चों का पता नहीं चला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने पाकबड़ा पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
