केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- मोदी राज में प्रजा ही राजा है
कानपुर। केंद्रीय बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हर क्षेत्र में देश तरक्की कर रहा है। मोदी सरकार ने 1961 का कानून बदलकर बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। रविवार को सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के कैलाश सभागार में उद्योग विभाग तथा …
कानपुर। केंद्रीय बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हर क्षेत्र में देश तरक्की कर रहा है। मोदी सरकार ने 1961 का कानून बदलकर बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। रविवार को सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के कैलाश सभागार में उद्योग विभाग तथा बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बंद हो गए पीपुल्स कोआपरेटिव बैंक के 672 ग्राहकों को पांच-पांच लाख रुपये वापस किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधित किया।
समारोह में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यदि बैंक डूब जाता है तो हर ग्राहक को गारंटी के तौर पर अब पांच लाख रुपये मिलते हैं। पहले एक लाख का नियम था लेकिन मिलते किसी को नहीं। मोदी सरकार की सोच है कि बैंक भले ही डूब जाए लेकिन कोई ग्राहक न डूबने जाए। इसी के तहत कानपुर में डूबे पीपुल्स कोआपरेटिव बैंक के 672 ग्राहकों को पांच-पाचं लाख रुपये दिए जा रहे हैं। पहले की सरकारें कहती तो थी लेकिन किसी को लाभ नहीं देती थी। मोदी सरकार की ही नीति का परिणाम है कि एक साथ करोड़ों गरीबों के जनधन खाते खोले गए। पहले तो गरीबों के बैंक खाते ही नहीं होते थे। गरीबों की योजनाएं अफसर,नेता तथा बिचौलिया डकार जाते थे। अब सरकारी योजनाओं के मद में जारी होने वाला पैसा सीधे गरीब के खाते तक पहुंच रहा है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।
कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्वलन के समय योजना के लाभार्थियों को स्टेज पर बुलाकर दीप प्रज्वलन कराया। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि एक समय था कि जब गरीब डिपाजिट बैंक की दहलीज नहीं लांघ सकता था। आज वह समय आ गया जब कार्यक्रम का शुभारंभ डिपॉजिटर कर रहे हैं। डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (डीआईसीजीसी) के लाभार्थियों को चेक वितरण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने योजना के लाभार्थियों के बीच में बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज्ञान भवन से सीधे वर्चुअल कार्यक्रम देखा। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी व विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक भी मौजूद रहे।
विपक्षियों ने पीएम का उड़ाया मजाक
स्मृति ईरानी ने कहा , प्रधानमंत्री का मजाक बनाते कुछ लोग ने यह कहा कि एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री बन बैठा। यह कटाक्ष प्रधानमंत्री पर नहीं एक आम हिंदुस्तानी पर था, क्योंकि उन लोगों का मानना था कि एक आम आदमी सिंहासन पर कैसे बैठ सकता है यह तो उन लोगों के लिए है जिन्हें यह विरासत में मिला हो। देश में मोदी के राज में कई बदलाव देखने को मिले है और आगे भी देखने को मिलते रहेंगे।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से वैन सवार युवक की मौत
