बरेली: तय समय पर स्वचलित सीढ़ियों का काम पूरा होना मुश्किल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन आरपीएफ पोस्ट के पास इन दिनों स्वचलित सीढ़ियों (एस्केलेटर) का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण में हो रही देरी पर सीनियर डीसीएम मुरादाबाद सुधीर सिंह ने निर्माणदायी एजेंसी को फटकार लगाई थी। जिसके बाद दो दिन काम में तेजी दिखाई गई। सीनियर डीसीएम ने सात दिन के अंदर काम …

बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन आरपीएफ पोस्ट के पास इन दिनों स्वचलित सीढ़ियों (एस्केलेटर) का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण में हो रही देरी पर सीनियर डीसीएम मुरादाबाद सुधीर सिंह ने निर्माणदायी एजेंसी को फटकार लगाई थी। जिसके बाद दो दिन काम में तेजी दिखाई गई। सीनियर डीसीएम ने सात दिन के अंदर काम पूरा करने और कार्य पूरा न होने की दशा में जुर्माना लगाए जाने के निर्देश दिए थे। लेकिन जिस रफ्तार के साथ काम किया जा रहा है, उससे नहीं लगता कि अधिकारियों द्वारा दी गई डेडलाइन पर काम पूरा हो जाएगा।

बता दें कि डेडलाइन के चार दिन तो बीत ही चुके हैं अब बचे मात्र तीन दिन के अंदर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा रैंप बनाने, ग्रिल लगाने, पेंट आदि का काम किया जाना है। बिजली विभाग द्वारा अपनी वायरिंग और टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है। रविवार को एस्केलेटर के आगे टाइल्स लगाने का काम किया गया।

फिनिशिंग से लेकर तमाम कार्य अभी भी किए जाने बाकी हैं, लेकिन दी गई डेडलाइन पर काम पूरा होना मुश्किल लग रहा है। हालांकि इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी समय से काम पूरा हो जाने का दावा कर रहे हैं। पूरी तरह यात्रियों के लिए एस्केलेटर बनकर तैयार होने के बाद इसके उद्घाटन की तिथि तय की जाएगी। पूर्व में दिवाली तक इसे शुरू करने का प्लान था लेकिन काम दिखाई गई सुस्ती के कारण यह मुमकिन नहीं हो पाया।

संबंधित समाचार