बरेली: रेलवे जंक्शन तिराहे के पास बनेगा वेलकम प्वाइंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन से उतरते ही शहर में दाखिल होने वाले यात्रियों के स्वागत के लिए पुलिस चौकी के पास वेलकम प्वाइंट बनाया जा रहा है। वहां रोड के चौड़ीकरण के साथ ही उस जगह को आकर्षक रूप देने के लिए डिजाइन तैयार किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस प्रोजेक्ट …

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन से उतरते ही शहर में दाखिल होने वाले यात्रियों के स्वागत के लिए पुलिस चौकी के पास वेलकम प्वाइंट बनाया जा रहा है। वहां रोड के चौड़ीकरण के साथ ही उस जगह को आकर्षक रूप देने के लिए डिजाइन तैयार किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इस प्रोजेक्ट को भी शामिल किया गया है।

स्मार्ट सिटी परियोजना में माध्यम से करीब 64 करोड़ रुपये की लागत से मेजर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारियों ने इसकी धनराशि से रेलवे जंक्शन से पहले पुलिस चौकी के पास पड़ने वाले तिराहे के भी कायाकल्प करने की योजना तैयार की है। इसके लिए नगर निगम टीम यहां कुछ दिन पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी कर चुकी है। इसके साथ ही कांट्रेक्टर ने यहां रोटरी आदि का निर्माण प्रारंभ कर दिया है। स्मार्ट सिटी कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक बीके सिंह ने बताया कि रोटरी पर ही वेलकम प्वाइंट बनाया जाना है। यह वेलकम प्वाइंट रेलमार्ग से आने वाले सभी यात्रियों का शहर आने पर स्वागत करेगा।

इससे ट्रैफिक के डायवर्जन को आसानी से किया जा सकेगा। स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ/नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि रेलवे जंक्शन रोड के चौड़ीकरण के साथ ही मुख्य तिराहे पर रोटरी का निर्माण कराया जा रहा है। यहां बिजली के तार भूमिगत करने के बाद फुटपाथ निर्माण शुरू कराया जाएगा।

संबंधित समाचार