टेक्सास में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, 13 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ह्यूस्टन (अमेरिका)। अमेरिका में ह्यूस्टन के समीप उत्सव मनाने के लिए जमा हुए लोगों पर रविवार रात गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 13 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हैरिस काउंटी के शेरिफ एड गोंजालेज ने बताया कि गोलीबारी शाम करीब छह …

ह्यूस्टन (अमेरिका)। अमेरिका में ह्यूस्टन के समीप उत्सव मनाने के लिए जमा हुए लोगों पर रविवार रात गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 13 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हैरिस काउंटी के शेरिफ एड गोंजालेज ने बताया कि गोलीबारी शाम करीब छह बजकर 40 मिनट पर हुई जब करीब 50 लोगों का एक समूह बेटाउन के नॉर्थ मार्केट लूप के समीप एक उत्सव के लिए जमा हुआ था।

उन्होंने बताया कि ये लोग जश्न मना रहे थे और हवा में गुब्बारे छोड़ ही रहे थे कि वहां एक वाहन पहुंचा और उसमें से भीड़ पर गोलीबारी की गई। घायल हुए लोगों में से एक को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि घायलों में एक छोटा बच्चा है। गोंजालेज ने बताया कि अभी इस मामले को गिरोह से जोड़ना जल्दबाजी होगी।

संबंधित समाचार