नवाब मलिक ने कहा- UP में गैर भाजपाई दलों के मतों का नहीं होना चाहिए बंटवारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राकांपा का यह विचार है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों के वोट का बंटवारा न हो। मलिक ने संवाददाताओं से कहा कि राकांपा गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भी …

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राकांपा का यह विचार है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों के वोट का बंटवारा न हो।

मलिक ने संवाददाताओं से कहा कि राकांपा गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भी कांग्रेस के साथ बातचीत और भाजपा विरोधी पार्टियों के बीच एकता की वकालत कर रही है ‘लेकिन अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली’ है। उत्तर प्रदेश और गोवा दोनों ही राज्यों में अभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है।

यहां अगले साल चुनाव होने वाले हैं। राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मलिक ने कहा कि हमें उस पार्टी का समर्थन करना चाहिए जो उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है। यह हमारा विचार है कि गैर भाजपाई दलों के बीच मतों का विभाजन नहीं होना चाहिए। राकांपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव नीत उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा (समाजवादी पार्टी) के साथ भी उनकी पार्टी यही चर्चा कर रही है।

मलिक की पार्टी महाराष्ट्र में शिव सेना और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा करती है। मलिक ने कहा कि गोवा के लिए वरिष्ठ राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने पड़ोसी राज्य के कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडू राव के साथ समान विचारधारा वाले दलों के बीच एकता बनाने पर चर्चा की ‘लेकिन अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई’ है।

यह भी पढ़े-

लोस: सोनिया गांधी ने की CBSE के प्रश्नपत्र में ‘महिला-विरोधी’ गद्यांश पर सरकार से की माफी की मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म