खेसारी लाल यादव लेकर आ रहे हैं नया गाना ‘रोमांटिक राजा’
मुंबई। रैपर बादशाह का सुपर हिट गाना पानी- पानी के भोजपुरी संस्करण को सफलता के बाद भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक खेसारीलाल यादव अब एक नया धमाकेदार गाना ‘रोमांटिक राजा’ लेकर आ रहे हैं, जिसे सलमान खान के कोरियोग्राफर मुद्दसर खान निर्देशित कर रहे है। गाना ‘रोमांटिक राजा’ ब्लू बीट स्टूडियो के यूट्यूब चैनल से …
मुंबई। रैपर बादशाह का सुपर हिट गाना पानी- पानी के भोजपुरी संस्करण को सफलता के बाद भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक खेसारीलाल यादव अब एक नया धमाकेदार गाना ‘रोमांटिक राजा’ लेकर आ रहे हैं, जिसे सलमान खान के कोरियोग्राफर मुद्दसर खान निर्देशित कर रहे है।
गाना ‘रोमांटिक राजा’ ब्लू बीट स्टूडियो के यूट्यूब चैनल से 17 दिसंबर को रिलीज होगा, जबकि टीजर 15 दिसम्बर को आने वाला है। यह गाना बेहद खास इसलिए भी है कि इसमें बॉलीवुड, भोजपुरी और पंजाबी के दिग्गजों ने मिलकर काम किया है। खेसारीलाल यादव और पंजाब की फेमस पॉप सिंगर शिप्रा गोयल ने इसे गाया है।
खेसारीलाल यादव ने कहा कि पानी पानी के बाद अपने फैंस से अपील करूंगा कि वे हमारे इस नए गाने को भी खूब प्यार दे। इस गाने को बनाने में बेहद प्रतिभाशाली लोगों ने काम किया है, इसलिए हमें भरोसा है कि यह दर्शकों को पसंद भी आएगी।
पवन सिंह का गाना ‘तुमसा कोई प्यारा’ को मिले 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का जलवा एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। उनका नया रिलीज गाना ‘तुमसा कोई प्यारा’ यूट्यूब पर 2 नम्बर पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को महज दो ही दिन में 11 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह का यह गाना गोविंदा और करिश्मा कपूर की फ़िल्म खुद्दार के सुपर हिट गीत ‘तुमसा कोई प्यारा’ का भोजपुरी वर्जन है, जो टिप्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- पवन सिंह का गाना ‘तुमसा कोई प्यारा’ को मिले 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज
