जौनपुर में दो दिवसीय दौरे पर आएंगे अखिलेश यादव
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्वांचल के चुनावी अभियान के तहत 14 और 15 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रहेंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने सोमवार को इस संबंध में बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 14 दिसंबर को जौनपुर …
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्वांचल के चुनावी अभियान के तहत 14 और 15 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रहेंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने सोमवार को इस संबंध में बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 14 दिसंबर को जौनपुर आएंगे और रात विश्राम यहीं करेंगे।
इसके बाद 15 दिसंबर की शाम को वह लखनऊ जाएंगे। सपा सुप्रीमो 14 दिसंबर को 10:00 बजे दिन में लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से प्राइवेट हेलीकॉप्टर से 11 बजे जौनपुर जिले के शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित गजराज सिंह इंटर कॉलेज जमुनिया के मैदान में पहुंचेंगे। जहांपर एक जनसभा को संबोधित करेंगे और उनका स्वागत होगा।
इसके साथ ही वे 1 बजे जनसंपर्क करते हुए मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के मल्हनी बाजार में उनका स्वागत होगा। 1:30 बजे सदर विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज जौनपुर के सामने स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। वहांपर चलकर 2 बजे कुत्तूपुर चौराहे पर उनका स्वागत होगा। वहां से चलकर वे 3 बजे जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में जनसभा और स्वागत का आयोजन किया गया है।
पढ़ें: एकजुट होकर वोट किया तो अगला उपमुख्यमंत्री मुसलमान होगा: ओवैसी
वहां से 5 बजे नॉर्मल स्कूल के मैदान में जन संपर्क करते हुए 5:45 बजे पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस जौनपुर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से कार से प्रस्थान कर 10:20 पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र कड़ेरेपुर के मैदान में पहुंचेंगे और वहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
