लखनऊ: हजरतगंज की खूबसूरती को धूमिल करती होल्डिंग को हटाएगा नगर निगम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ का दिल कहा जाने वाला हजरतगंज अपने आप में एक अलग अपनी तस्वीर रखता है। ऐसे में इसकी खूबसूरती पर लगी होल्डिंग कहीं ना कहीं अडंगा जरूर बन रही है। ऐसे में लखनऊ नगर निगम ने होल्डिंग को हटाने का निर्णय लिया है। लेकिन हजरतगंज की खूबसूरती को बरकरार रखा जाएगा। नगर निगम …

लखनऊ। लखनऊ का दिल कहा जाने वाला हजरतगंज अपने आप में एक अलग अपनी तस्वीर रखता है। ऐसे में इसकी खूबसूरती पर लगी होल्डिंग कहीं ना कहीं अडंगा जरूर बन रही है। ऐसे में लखनऊ नगर निगम ने होल्डिंग को हटाने का निर्णय लिया है। लेकिन हजरतगंज की खूबसूरती को बरकरार रखा जाएगा। नगर निगम ने इस दिशा में काम शुरू किया है।

बीते रविवार यानी 12 दिसंबर को प्रचार विभाग के इंस्पेक्टर ने हजरतगंज का निरीक्षण किया। होल्डिंग वाले को आज तक का नगर निगम द्वारा हटाने का समय दिया गया है।

हजरतगंज में प्रतिबंध के बावजूद होल्डिंग लगा दी गई है। सुगनामल वा कॉफी हाउस की बिल्डिंग पर होल्डिंग लगाई गई हैं। कल अधीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने स्पेक्टर को भेजकर लगी होल्डिंग्स का मोइना करवाया है और उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा है कि महात्मा गांधी मार्ग साइड में जो भी होल्डिंग्स लगी है। उनको तत्काल प्रभाव से हटाया जाए क्योंकि यह क्षेत्र है। लेकिन अशोक मार्ग साइड में लगी होल्डिंग्स सही है इन्हें नहीं हटाया जाएगा।

पढ़ें- राजधानी में सड़क के नीचे बनेंगे कूड़ाघर, जानें कैसे ?

फुटपाथ पर लगी अवैध दुकानों से कहीं ना कहीं पीछा छुड़ा रहे नगर निगम के अधिकारी हजरतगंज में जनता तथा पर्यटकों के आने जाने वाले लोगों के लिए पाथवे बनाए गए हैं। इस पर बेहतरीन मार्बल भी लगाए गए हैं। लेकिन इस पाथवे  पर पटरी दुकानदारों ने अपना डेरा डाल लिया है। तमाम दुकानें लगती हैं।

सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम के अधिकारियों में आपस में ही इसको लेकर अनबन है। इसी बात को लेकर कल अधीक्षक दिलीप श्रीवास्तव अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं दुकानें हटाने का काम जोनल अधिकारी का है, इसे वह देखेंगे, हम होल्डिंग हटवाएंगे। कल तक का समय दिया गया है। कल तक अगर होल्डिंग लगाने वाले ने नहीं हटाई तो नगर निगम इसे हटवाएगा।अब देखना यह होगा की इस खबर के बाद सोते नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कितना असर पड़ता है।

संबंधित समाचार