अयोध्या: सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना, जानें वजह
अयोध्या। नियमित व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की अनेक समस्याओं का निस्तारण न होने के कारण उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कार्य बहिष्कार करते हुए सोमवार को नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया गया। संघ के नगर अध्यक्ष विनय बाघमार ने नगर आयुक्त से मांग करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों से रात-दिन काम …
अयोध्या। नियमित व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की अनेक समस्याओं का निस्तारण न होने के कारण उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कार्य बहिष्कार करते हुए सोमवार को नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया गया। संघ के नगर अध्यक्ष विनय बाघमार ने नगर आयुक्त से मांग करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों से रात-दिन काम लिया गया, परन्तु उनके जायज हक को अनदेखा कर दिया गया। पूर्व में दिये गये ज्ञापन के एक भी बिन्दु का निस्तारण नहीं किया गया।
यदि कभी वार्ता भी होती है तो लालीपाप देकर संघ को संतुष्ट कर दिया जाता है। वार्ता की कापी भी नहीं दी जाती है, जिससे संघ की गरिमा धूमिल हो रही है। संघ कर्मचारी हित में जायज व उचित मांग रखी है। संघ ने दीपोत्सव, छठ पूजा, परिकमा वं कार्तिक पूर्णिमा मेला आदि महत्वूपर्ण कार्यक्रमों को देखते हुए संघ द्वारा प्रेषित पत्र के माध्यम से प्रस्तावित आन्दोलनों को जनहित और कर्मचारी हितों में स्थगित करता चला आ रहा है, जिसके कारण समस्त कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
ऐसा पहली बार होगा, अयोध्या में एक साथ रहेंगे 12 मुख्यमंत्री
अयोध्या में भगवान श्री राम की पावन धरती अयोध्या में बुधवार को भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्रियों का आगमन होना है। सभी रामलला का दर्शन कर ना सिर्फ कृतार्थ होंगे बल्कि उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में भगवा परचम स्थापित करने का आशीर्वाद भी मांगेंगे। साथ ही अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण कार्य और विकास मॉडल को भी देखेंगे। पहली बार इतने प्रदेशों से आ रहे मुख्यमंत्रियों के आवभगत की… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या आएंगे भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री
