चित्रकूट: अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण व बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने दो आरोपियों को 40 लीटर अवैध शराब व 40 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने कोतवाली कर्वी, …

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण व बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने दो आरोपियों को 40 लीटर अवैध शराब व 40 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने कोतवाली कर्वी, थाना पहाड़ी, रैपुरा सहित अन्य थानों के अंतर्गत सभी ढाबों में जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 21 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई।

उपनिरीक्षक कोतवाली कर्वी विजय बहादुर यादव व उपनिरीक्षक चंद्रमणि पांडेय की ओर से आरोपी राजा केवट पुत्र मंगीलाल केवट निवासी गोकुलपुरी को 40 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार उपनिरीक्षक थाना मानिकपुर बल्देव सिंह और उनकी टीम आरक्षी पंकज कुमार, दिनेश कुमार और दीप चंद्र की ओर से आरोपी मलखान कोल पुत्र रामसुमिरन निवासी गढ़वा को बाइक से 40 क्वार्टर देशी शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। साथ ही बाइक को भी सीज किया गया।

अमरोहा : प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, 6 किमी दूर मिला युवक का शव

हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव जेबड़ा मुस्तकम निवासी रूकमेश में पुत्र चंद्रपाल (22 ) हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर अपने बड़े भाई की साली रूबी के घर 11 दिसंबर को आया था। तभी से वह गुमशुदा चल रहा था। 11 दिसंबर से उसके लापता होने के कारण परिवार वालों को चिंता होने लगी। इस दौरान उसके परिवार वाले रूबी के घर आ गए तथा रूकमेश के बारे में जानकारी करने लगे।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अमरोहा : प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, 6 किमी दूर मिला युवक का शव

संबंधित समाचार