मुरादाबाद : जलते कूड़े के ढेर पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला थाने के सामने कोर्ट रोड पर कूड़े में लगी आग ने सड़क किनारे खड़ी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दहशत की वजह से आवागमन बंद हो गया। दमकल …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में महिला थाने के सामने कोर्ट रोड पर कूड़े में लगी आग ने सड़क किनारे खड़ी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दहशत की वजह से आवागमन बंद हो गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी।

सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे कोर्ट रोड पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार धू-धूकर जलने लगी। दरअसल कार के आगे पड़े कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी थी। इसी आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कार आग के गोले के रूप में नजर आने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा तो दमकल विभाग को सूचना दी।
इस दौरान ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) से आग बुझाने का काफी प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार निजी बैंक के मैनेजर अमित कुमार श्रीवास्तव की बताई जा रही है।
