अयोध्या: विहिप व बजरंग दल ने निकाली शौर्य यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। महाभारत के युद्ध में भगवान श्री कृष्ण की ओर से अर्जुन को जिस श्रीमद्भागवत गीता का उपदेश दिया गया था, वह आज इस घोर कलयुग में हजारों वर्ष बीतने के बाद भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। श्रीमद्भागवत गीता जयंती की पूर्व संध्या पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने शहर में शौर्य यात्रा …

अयोध्या। महाभारत के युद्ध में भगवान श्री कृष्ण की ओर से अर्जुन को जिस श्रीमद्भागवत गीता का उपदेश दिया गया था, वह आज इस घोर कलयुग में हजारों वर्ष बीतने के बाद भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। श्रीमद्भागवत गीता जयंती की पूर्व संध्या पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने शहर में शौर्य यात्रा निकाली, जो रिकाबगंज हनुमानगढ़ी से होते हुए चौक घंटाघर, साहबगंज, बेनीगंज, टेढ़ी बाजार चौराहा, अयोध्या हनुमानगढ़ी, नया घाट होते हुए कारसेवक पुरम पहुंची।

शौर्य यात्रा का शुभारंभ डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रो लक्ष्मीकांत सिंह ने ध्वज दिखाकर किया। शौर्य यात्रा में आगे-आगे मातृ शक्ति की महिलाएं हाथों में ध्वज लेकर चल रही थीं। उनके पीछे विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी ध्वज लेकर जय श्री राम का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।

पढ़ें: अमेठी: ओडीएफ के बाद खुले में शौच जारी, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सरकार की योजना

प्रचार प्रसार प्रमुख डॉक्टर शैलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शौर्य यात्रा में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से संरक्षक पंडित रामजी मिश्रा, विभाग अध्यक्ष विजय कुमार सिंह बंटी, विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा, विभाग संयोजक हिमांशु गुप्ता, विभाग सत्संग प्रमुख मोहन शास्त्री, महानगर अध्यक्ष कौशिक प्रमाणिक, महानगर उपाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, वीर कुमार निषाद व निरंकार मौर्या, रीना द्विवेदी, श्यामा शर्मा, काजल पाठक, शांति गुप्ता व लता कश्यप आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार