बिजनौर : हकीम से लूट का प्रयास करते बदमाश को पकड़ पुलिस को सौंपा, तीन फरार
बिजनौर/नूरपुर, अमृत विचार। सोमवार को पुलिस पिकेट से कुछ कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े नगर के प्रमुख शहीद तिराहे पर एक हकीम के दवाखाने में चार बदमाशों ने घुसकर तमंचे के बल पर लूटपाट करने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर आसपास के दुकानदारों ने एक बदमाश को पकडकर पुलिस को सौंप दिया। जबकि तीन …
बिजनौर/नूरपुर, अमृत विचार। सोमवार को पुलिस पिकेट से कुछ कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े नगर के प्रमुख शहीद तिराहे पर एक हकीम के दवाखाने में चार बदमाशों ने घुसकर तमंचे के बल पर लूटपाट करने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर आसपास के दुकानदारों ने एक बदमाश को पकडकर पुलिस को सौंप दिया। जबकि तीन बदमाश भाग गये।
नगर के प्रमुख शहीद तिराहे पर एक दुमंजिला स्थित दुकान में मुरादाबाद के निवासी आसिफ हकीम का काम करते हैं। सोमवार को आसिफ की गैरमौजूदगी में दुकान पर उसका चचेरा भाई कासिम व शहजाद बैठे थे। बतौर शहजाद के अनुसार करीब दो बजे लोहे की सीढी के रास्ते चार युवक दुकान पर आये और दोनों के साथ मारपीट करते हुए कनपटी पर तमंचा लगाकर सत्तर हजार रुपये की मांग की।
इस बीच शोर सुनकर आसपास के दुकानदार दौडकर ऊपर गये। दुकानदारों को आता देख तीन युवक कूदकर भाग गये। जबकि एक युवक पकड में आ गया। जिसे पुलिस को सौंप दिया। कासिम के मुताबिक युवकों ने उससे ढाई हजार रुपये व मोबाइल तथा शहजाद से 2600 रुपये लूट लिए। पुलिस पकडे गये युवक व दोनों भाइयों को थाने ले जाकर मामले की छानबीन करने में जुट गई है। पुलिस इस मामले को लेनदेन का मानकर जांच में जुटी है।
