रुद्रपुर: घर से निकली विवाहिता को कार सवारों ने किया अगवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। बगवाड़ा के रहने वाले एक व्यक्ति ने कार सवार कुछ लोगों पर पत्नी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता का कहना था कि विगत दिनों उसकी पत्नी घर से बाजार के लिए निकलती थी कि अचानक बोलेरों सवार चार से पांच …

रुद्रपुर, अमृत विचार। बगवाड़ा के रहने वाले एक व्यक्ति ने कार सवार कुछ लोगों पर पत्नी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता का कहना था कि विगत दिनों उसकी पत्नी घर से बाजार के लिए निकलती थी कि अचानक बोलेरों सवार चार से पांच लोगों ने अगवा कर लिया। जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 38 रॉयल रेजीडेंसी बगवाड़ा निवासी आशीष सिंह ने तहरीर देकर बताया कि कि छह दिसंबर की दो पहर को उसकी पत्नी बाजार के लिए निकली थी कि काफी देर तक घर नहीं लौटी। जब खोजबीन की तो, पता चला कि गौरीगंज अमेठी यूपी का रहने वाला प्रदीप सिंह अपने चार पांच साथियों के साथ बोलेरों गाड़ी से आया था और पत्नी का रास्ता रोकर जबरन अगवा करके ले गया।

बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा और आशीष ने पत्नी के साथ अनहोनी की भी आशंका जताई। शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप सिंह अज्ञात चार-पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एसएसआई सतीशचंद्र कापड़ी ने बताया कि विवाहिता की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव