एटीएस ने दबोचे नौ बांग्लादेशी, फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट से हुए थे दाखिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी एटीएस ने भारत में बांग्लादेश के नागरिकों को फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पासपोर्ट से दाखिल कराने वाले गिरोह को पकड़ा है। एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने सोमवार को बताया कि नौ लोगों को कानपुर के सेंट्रल स्टेशन से गिरफ्तार किया। बाद में सभी को लखनऊ लाया गया। एटीएस को …

लखनऊ। यूपी एटीएस ने भारत में बांग्लादेश के नागरिकों को फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पासपोर्ट से दाखिल कराने वाले गिरोह को पकड़ा है। एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने सोमवार को बताया कि नौ लोगों को कानपुर के सेंट्रल स्टेशन से गिरफ्तार किया। बाद में सभी को लखनऊ लाया गया।

एटीएस को सूचना मिली थी कि सियालदह-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12313) से महफुजुर्रहमान 8 बांग्लादेशी नागरिक रिंकू विश्वास, अजीत दास, राजेश विश्वास, पलास विश्वास, विजय दास, गोलक मंडल, मानिक दत्ता और गोविंदा दास को फेक आईडी से कोलकाता से कानपुर होते हुए नई दिल्ली ले जा रहा है।

जिन्हें वहां से हवाई जहाज से दुबई भेजा जाएगा। इस पर एटीएस की वाराणसी और कानपुर यूनिट की संयुक्त टीम ने महफुजुर्रहमान समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि महफुजुर्रहमान ने विदेश भेजने के नाम पर एक-एक लाख रुपए लिए थे। जिसके एवज में सभी का भारतीय (हिंदू) नाम से पासपोर्ट बनवाकर विदेश भेजने का दावा किया था।

छात्रों के ज्ञापन देने पर खुला पोर्टल

लखनऊ विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को रजिस्ट्रार कार्यालय में फीस जमा करने के लिए पोर्टल खुलवाने का ज्ञापन दिया। इन लोगों का कहना था कोरोनाकाल की वजह से आर्थिक संकट से जूझ रहे तमाम छात्र-छात्राएं अभी फीस नहीं जमा कर पाए हैं। इसलिए एक मौका और दिया जाए। इसके बाद विषम सेमेस्टर (तीसरा, पांचवां, सातवां, नौंवा) के छात्र-छात्राओं के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। अब मंगलवार तक छात्र फीस जमा करके अपना परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। रजिस्ट्रार को ज्ञापन देने वालों में मुख्यरूप से समाजवादी छात्रसभा जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव, कार्तिक पांडेय, दुर्गा सिंह, लावण्या रावत, आकाश कैराती समेत अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: ठंड में हृदय रोगियों की बढ़ी संख्या, लॉरी कार्डियोलॉजी में बेड हुए फुल

संबंधित समाचार