कानपुर: पुलिस ने पकड़ा अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोरों का गैंग, 3 गिरफ्तार, 61 मोबाइल बरामद
कानपुर। आउटर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोरों को सरसौल रेलवे क्रासिंग बिजली पॉवर हाउस से गिरफ्तार कर किया भंडाफोड़। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 61 एंड्रॉइड मोबाइल फोन व एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया। पकड़े गए शातिर मोबाइल गैंग ने पुलिस को बताया कि राजनीतिक रैलियों एवं …
कानपुर। आउटर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय मोबाइल चोरों को सरसौल रेलवे क्रासिंग बिजली पॉवर हाउस से गिरफ्तार कर किया भंडाफोड़। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 61 एंड्रॉइड मोबाइल फोन व एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया। पकड़े गए शातिर मोबाइल गैंग ने पुलिस को बताया कि राजनीतिक रैलियों एवं दरगाह, मेला में घूम घूम कर भीड़ का फायदा उठाते हुए मोबाइल चोरी को अंजाम देते थे।
मोबाइल चोरों के पास से 5 दर्जन से अधिक मोबाइल बरामद। स्मार्ट मोबाइल को नेपाल और देश के अन्य राज्यों में बेचा करते थे। स्वाट टीम मंसूर अहमद ने मौके से 61 मोबाइल और 2 तमंचा और कारतूस बरामद किया। पूरे मामले की जानकारी एसपी आउटर अजीत सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में पीर मोहम्मद उर्फ कल्लू पुत्र मेहंदी हसन निवासी नौबस्ता कानपुर, आमिर उर्फ सलमान पुत्र तनवीर निवासी नौबस्ता व फैसल उर्फ अनस पुत्र वसीम निवासी इफ्तखारबाद, दलेलपुरवा अनवरगंज कानपुर है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों पर विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
धड़ल्ले से चल रहा मिट्टी खनन का कारोबार, अधिकारी मौन
कानपुर प्रदेश सरकार भले ही प्रदेश में मिट्टी खनन पर सख्ती से अंकुश लगाने की बात कर रही है। लेकिन महराजपुर क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन जारी है। दिन रात अवैध खनन होने की पुलिस और प्रशासन को जानकारी होने के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग सका है। शाम होते ही जंगल में जेसीबी और ट्रैक्टर डम्पर पहुंच जाते हैं। रात भर सैकड़ों ट्राली मिट्टी खनन कर सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। जंगल और खेतों में हो रहे अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने मिट्टी की उर्रवरा शक्ति कम होनी की बात कही है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: ठंड में हृदय रोगियों की बढ़ी संख्या, लॉरी कार्डियोलॉजी में बेड हुए फुल
