बरेली: गोली चलने का वीडियो वायरल, पीड़ित को धमका रहा दरोगा
बरेली, अमृत विचार। गोली चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा अपराधी को भूलकर दुकानदार को ही परेशान करने में लगे हैं। दरोगा का कहना है कि वीडियो वायरल करने से अधिकारी उन पर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कहते हुए फटकार लगा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस ने उसकी चाय की …
बरेली, अमृत विचार। गोली चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा अपराधी को भूलकर दुकानदार को ही परेशान करने में लगे हैं। दरोगा का कहना है कि वीडियो वायरल करने से अधिकारी उन पर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कहते हुए फटकार लगा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस ने उसकी चाय की दुकान भी बंद करा दी थी।
बारादरी के हजियापुर के रहने वाले मोहम्मद लईक ने बताया कि यूनानी अस्पताल के सामने उनकी चाय की दुकान है। उनका कहना है कि 9 दिसंबर की रात दो लोग उनके यहां चाय पीने आए थे। चाय पीने के बाद उन्होंने उसे धमकाया और कहा कि यहा दुकान चलाने के बदले ₹10 दस हजार रुपये महीना देना होगा। रुपये न देने पर आरोपियों ने उसे तमंचा दिखाया, और फिर फायरिंग कर दी। गोली चलाने की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
मामला अधिकारी और इंस्पेक्टर की संज्ञान में आया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब मॉडल टाउन पुलिस अपराधियों को पकड़ने की वजय दुकानदार को ही धमका रही है। दरोगा का कहना है कि गोली चलाने का सीसीटीवी वायरल होने से पुलिस को परेशानी हो रही है। इसके चलते दरोगा ने रविवार को उसकी दुकान भी बंद करवा दी।
अगर कोई दरोगा दुकानदार को परेशान कर रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी। दोष पाए जाने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। —रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
