रायबरेली: सात दिन बाद भी महिला के हत्यारों का सुराग नहीं, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उन्नाव के छोटीखेड़ा मजरे गालिबपुर, मौरावां की रहने वाली महिला बीते सोमवार से लापता थी। बीते मंगलवार को महिला का शव गुरुबक्शगंज के बंडे गांव में खेत में पड़ा मिला था। महिला की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या की गई है। साथ ही कपड़े भी अस्त व्यस्त मिले थे। हत्याकांड के सात दिन …

रायबरेली। उन्नाव के छोटीखेड़ा मजरे गालिबपुर, मौरावां की रहने वाली महिला बीते सोमवार से लापता थी। बीते मंगलवार को महिला का शव गुरुबक्शगंज के बंडे गांव में खेत में पड़ा मिला था। महिला की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या की गई है। साथ ही कपड़े भी अस्त व्यस्त मिले थे। हत्याकांड के सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है।

मौरावां के  छोटीखेड़ा गांव की संगीता 35 के पति शत्रोहन सोनकर की करीब आठ माह पूर्व मौत हो गई है। ऐसे में वह मेहनत मजदूरी करके अपने चार बच्चों का भरण पोषण करती थी। बताते हैं कि सोमवार की शाम वह बाजार गई थी। रात में वह घर नहीं लौटी तो बच्चों ने परिवार के दूसरे लोगों को पूरी बात बताई। इसके बाद घरवाले उसकी खोजबीन कर रहे थे।

वहीं बीते मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि छोटीखेड़ा से करीब दो किमी दूर रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के बंडे गांव में सड़क किनारे खेत में संगीता शव पड़ा मिला था। उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त मिले। उसका गला उसी के दुपट्टे से कसा गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहले 112 और फिर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव थाने ले आया गया।

वहीं घटनास्थल की फारेंसिक और पुलिस टीम ने जांच की लेकिन कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लग सका। सीओ महिपाल पाठक ने बताया कि दुपट्टे से कसकर महिला की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस के दावे के बाद भी अभी भी महिला की हत्या पहेली बनी हुई है।

पढ़ें- रायबरेली: बाइक ने मारी अधेड़ को टक्कर, जिला अस्पताल हुआ रेफर

संबंधित समाचार