अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय के 26 वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां हुईं शुरू
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 20 दिसंबर को प्रस्तावित समारोह के मुख्यातिथि भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे। इस बार भी ड्रेस कोड लागू रहेगा। पुरुष सफेद कुर्ता व पायजामा और महिलाएं सफेद कुर्ता व सफेद सलवार और लाल बार्डर की …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। 20 दिसंबर को प्रस्तावित समारोह के मुख्यातिथि भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे। इस बार भी ड्रेस कोड लागू रहेगा। पुरुष सफेद कुर्ता व पायजामा और महिलाएं सफेद कुर्ता व सफेद सलवार और लाल बार्डर की साड़ी में नजर आएंगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और उच्चायुक्त, त्रिनिदाद-टोबैगो डॉ. रोजरगोपाल होंगे। उच्चायुक्त डॉ.रोजर गोपाल को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। उपाधि और गोल्ड मेडल पाने वाले विद्यार्थियों की सूची लगभग बनकर तैयार है।
समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह कई बार मीटिंगें कर चुके हैं। 19 समितियों के संयोजकों से कहा कि तय समय पर सभी कार्य संपन्न निपटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय में इन दिनों दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर काफी चहल-पहल मची हुई है।
रायबरेली: सात दिन बाद भी महिला के हत्यारों का सुराग नहीं, जानें पूरा मामला…
उन्नाव के छोटीखेड़ा मजरे गालिबपुर, मौरावां की रहने वाली महिला बीते सोमवार से लापता थी। बीते मंगलवार को महिला का शव गुरुबक्शगंज के बंडे गांव में खेत में पड़ा मिला था। महिला की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या की गई है। साथ ही कपड़े भी अस्त व्यस्त मिले थे।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: सात दिन बाद भी महिला के हत्यारों का सुराग नहीं, जानें पूरा मामला…
