दिल्ली में सर्द सुबह, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, एक्यूआई 349 रहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने जबकि अधिकतम तापमान के 23 …

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने जबकि अधिकतम तापमान के 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इस बीच, सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 349 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

इसे भी पढ़ें…

Omicron in Delhi: दिल्ली में ओमीक्रोन पसार रहा पैर, 4 नए मामले आए सामने, देश में अब तक 45 हुई मरीजों की संख्या

संबंधित समाचार