बदायूं: फोर्स और कंटेनर की टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना मूसाझाग क्षेत्र के अंतर्गत फोर्स और कन्टेनर की टक्कर में दो की मौत हो गई जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मृतकों का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। एक घायल को जिला अस्पताल और दो घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। …

बदायूं, अमृत विचार। थाना मूसाझाग क्षेत्र के अंतर्गत फोर्स और कन्टेनर की टक्कर में दो की मौत हो गई जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। मृतकों का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। एक घायल को जिला अस्पताल और दो घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मंगलवार को सुबह तकरीबन पौने 5 बजे एक फोर्स बदायूं से सवारियों को लेकर दातागंज जा रही थी। थाना मूसाझाग क्षेत्र में गांव फरीदपुर के पास सामने से आ रहे कन्टेनर ने फोर्स को टक्कर मार दी। फोर्स में बैठी दिल्ली के तुगलकाबाद निवासी मिथलेश पत्नी कुंवरपाल और बबलू (30) पुत्र ओमपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

थानपुर दरा निवासी आकेश पुत्र बलवीर सिंह, गांव डहरपुर कलां निवासी ग्रीश पुत्र बनवारी और कस्बा समरेर निवासी भूरे पुत्र सिद्दीक गंभीर घायल हो गए। एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। आकेश को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। ग्रीश और भूरे को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें…

हरदोई: फार्मासिस्ट संवर्ग के सभी कर्मचारियों ने किया 2 घंटे का कार्य बहिष्कार

संबंधित समाचार