मध्यप्रदेश: सीहोर में कार ने छह को रौंदा, दो की मौत, चार गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि अन्य चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार नसरुल्लागंज में बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने बीती रात एक के बाद छह लोगों को रौंद दिया। इसके बाद कार …

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि अन्य चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार नसरुल्लागंज में बीती रात एक तेज रफ्तार कार ने बीती रात एक के बाद छह लोगों को रौंद दिया। इसके बाद कार पलट गई।

हादसे में 14 वर्षीय बाल और कन्हैया कीर (30) की मौत हो गयी। एक नाबालिग सहित दो लोगों की की मौके पर मौत हो गई। दो नाबालिग व दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर भोपाल रेफर कर दिया। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया।

इस घटना में घायल गंभीर रुप चार लोगों को नसरुल्लागंज सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी घायल लोग महागांव के बताए जा रहे है। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पीटते हुए उसे थाने ले गए। पुलिस ने कार को जप्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें…

किसानों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र बनाने की चल रही है प्रक्रिया: कृषि मंत्री तोमर

संबंधित समाचार