बिजनौर : मंदिर के पुजारी का हत्यारा गिरफ्तार, खुलासा
बिजनौर,अमृत विचार। पुलिस ने पुजारी की हत्या के मामले में एक आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया । मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने हत्या का खुलासा किया। नांगल सोती क्षेत्र के जय महाकाली मंदिर के पुजारी रामदास गिरी कि विगत 11 दिसंबर को निर्मम हत्या करने के …
बिजनौर,अमृत विचार। पुलिस ने पुजारी की हत्या के मामले में एक आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया ।
मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने हत्या का खुलासा किया। नांगल सोती क्षेत्र के जय महाकाली मंदिर के पुजारी रामदास गिरी कि विगत 11 दिसंबर को निर्मम हत्या करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने स्वाट टीम की मदद से खुलासा कर दिया।
हत्या करने के आरोपी जीशान उम्र 28 वर्ष पुत्र इब्राहिम निवासी मोहल्ला पुराना मछली बाजार बी16 चाहशीरी थाना कोतवाली शहर को मुखबिर की सूचना पर मंडावर चौराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अभियुक्त ने जानकारी दी कि वह अपने साथियों के साथ मृतक के पास काफी समय से सट्टे का लकी नंबर लेने आता था, इस दौरान उसने मृतक से लकी नंबर लेने के लिए मृतक को एक वीवो एक्स-17 फोन कीमत लगभग 21 हजार तथा 51 हज़ार की नकदी दी थी।
लेकिन मृतक द्वारा दिए गए लकी नंबर के नहीं निकलने पर उसे लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने 10 व 11 दिसंबर की रात्रि में बाबा रामदास गिरी के पास पहुंचकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से बाबा की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने इस संबंध में मनोज कुमार शर्मा पुत्र सतीश कुमार शर्मा निवासी ग्राम नांगल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था । पकड़ने वाली पुलिस टीम में स्वाट व सर्विलांस प्रभारी नरेश कुमार, दरोगा जर्रार हुसैन, सिपाही खालिद, बेजाव जावला, रईस, अरुण कुमार, आरक्षी चालक कपिल व थानाध्यक्ष नांगल रविंद्र कुमार, दरोगा देवानंद, सिपाही शाने आलम, इमरान मौजूद रहे।
