फार्मासिस्टों का कार्य बहिष्कार छठवें दिन भी जारी, शासन एवं महानिदेशालय भेजा पत्र
लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार छठवें दिन भी जारी है, मांगों को लेकर मंगलवार को 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया। जिसके चलते मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में पर्चा काउंटर बंद होने से मरीजों की लंबी लाइन लग गई इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का …
लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार छठवें दिन भी जारी है, मांगों को लेकर मंगलवार को 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया। जिसके चलते मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में पर्चा काउंटर बंद होने से मरीजों की लंबी लाइन लग गई इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पालन भी नहीं हुआ।
कार्य बहिष्कार के दौरान रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के मात्र 2 घंटे सफल कार्य बहिष्कार से महानिदेशालय में बैठे अधिकारी परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि महानिदेशक द्वारा कल 13 दिसंबर को पत्र जारी कर कार्यवाही करने की धमकी दी गई उनके इस पत्र ने आंदोलन की आग में घी डालने का कार्य किया है और आज प्रदेश भर के चिकित्सालयों में जमकर प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर महामंत्री उमेश मिश्रा ने कहा की विभाग का मुखिया होने के नाते महानिदेशक महोदय को संगठन से वार्ता करनी चाहिए थी।वार्ताओं से ही समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्य होता है परंतु पिछले ढाई वर्षो से शासन स्तर पर एक भी वार्ता का न होना शासन व महानिदेशालय की उदासीनता प्रदर्शित करता है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ,लखनऊ जनपद शाखा के अध्यक्ष अरुण अवस्थी,कपिल वर्मा ,अविनाश राजेश वरुण, सुशील त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, डीके चौधरी, शरद पटेल, हरीश मिश्रा, कुसुम यादव, के यादव, वीके वर्मा, जेपी श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
यह भी पढ़ें:-शिक्षक अभ्यर्थियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, 179 दिनों से जारी है धरना
