मिशन 2022: कांग्रेस में टिकट के दावेदारों का हुआ साक्षात्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान मंडल के छह जिलों से पहुंचे दावेदारों का साक्षात्कार हुआ। स्क्रीनिंग कमेटी में चेयरमैन भंवर जितेंद्र सिंह, सदस्य दीपेंद्र हुड्डा के साथ ही राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी और सत्यनारायण पटेल ने टिकट दावेदारों …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान मंडल के छह जिलों से पहुंचे दावेदारों का साक्षात्कार हुआ। स्क्रीनिंग कमेटी में चेयरमैन भंवर जितेंद्र सिंह, सदस्य दीपेंद्र हुड्डा के साथ ही राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी और सत्यनारायण पटेल ने टिकट दावेदारों के साक्षात्कार लिये। सूत्रों ने बताया कि लखनऊ की नौ विधानसभा सीटों व लखनऊ मंडल की विधानसभाओं के दावेदारों का साक्षात्कार लिया गया। इस दौरान दावेदारों से तमाम सवाल पूछे गये।

सैकड़ों नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

लखनऊ। कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा के सैकड़ों नेताओं-कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें बलिया के भाजपा नेता अनिल राय, सतेन्द्र राय, अमरनाथ राय, अवधेश राय, हरिनारायण राय, विरेन्द्र राय, राजू सिंह, दीपक राय, संतोष यादव, कमला कान्त राय, निखिल कुमार, रोहित शर्मा, चेतन चौहान, निश्चल कुमार, आलोक राय, मनीष राय, शैलेन्द्र सिंह, रोहित गुप्ता, सूर्या गुप्ता, अंश गुप्ता,कृष्णा शुक्ला, नरसिंह यादव, शैलेन्द्र तिवारी, योगेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह, अशोक, विद्यापति यादव, धर्मपाल यादव, राहुल यादव, नीशान्त श्रीवास्तव, अम्बुज वर्मा, गोपाल उपाध्याय, दिलशाद, अबरार खान आदि शामिल हैं।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश की जनता के दुख-दर्द की आवाज बनकर सत्ता संरक्षण में हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ रही हैं। उनके संर्घषों से प्रभावित होकर प्रदेश की जनता व विभिन्न दलों के लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसी कारण विभिन्न दलों के लोग कांग्रेस पार्टी से लगातार जुड़ रहे हैं, इससे पार्टी मजबूत हो रही है।

यह भी पढ़ें:-गंगा एक्सप्रेस वे : कोरोना के पीक में भी 83 हजार किसानों से खरीदी 94 फीसदी भूमि

संबंधित समाचार