उत्तर प्रदेश में 6 आईपीएस अफसरों का एक बार फिर हुआ तबादला, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मंगलवार देर रात 6 सीनियर आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इसकी सूची भी जारी कर दी गई है। इसमें गोपाल कृष्ण चौधरी को लखनऊ पुलिस उपायुक्त बने हैं। आईपीएस ख्याति गर्ग को लखनऊ कमिश्नरेट से 9 वीं वाहिनी पीएससी मुरादाबाद बनाया …

लखनऊ। यूपी में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मंगलवार देर रात 6 सीनियर आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इसकी सूची भी जारी कर दी गई है। इसमें गोपाल कृष्ण चौधरी को लखनऊ पुलिस उपायुक्त बने हैं। आईपीएस ख्याति गर्ग को लखनऊ कमिश्नरेट से 9 वीं वाहिनी पीएससी मुरादाबाद बनाया गया है। वहीं आदित्य लांघे पुलिस उपायुक्त वाराणसी बनाए गए हैं। इसके साथ ही सुभाष चंद्र शाक्य को पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है।

भारती सिंह को अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर बनाया गया। लखनऊ पुलिस उपायुक्त देवेश पांडे को 39 वीं PAC मिर्ज़ापुर बनें हैं। इन सभी आईपीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती पर कार्यभार संभालने के आदेश दिए गए हैं।

बता दें कि एक जिले में 3-4 वर्ष पूरा कर चुके और अफ़सर जल्द ही  हटाए जा सकते हैं। विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने और आदर्श आचार संहिता का पालन कराने को लेकर तबादले किए जाएंगे।

लखनऊ: खाली पड़े 58 हजार पदों को जल्द भरेगा यूपीएसएसएससी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) निकायों में रिक्त होने वाले पदों पर अब हर साल भर्तियां की जाएंगी। निकायों को हर साल 15 मई तक निर्धारित प्रारूप पर रिक्त पदों की सूचना स्थानीय निकाय निदेशालय को देनी होगी। निदेशालय इन पदों को भरने के लिए 20 मई तक इसे अधिसूचित करेगा। इसके आधार पर तय प्रक्रिया के तहत इन पदों पर भर्तियां की जाएंगी। मौजूदा समय में निकायों में अकेंद्रियत पदों को भरने के लिए कोई एकीकृत नीति नहीं है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-लखनऊ: खाली पड़े 58 हजार पदों को जल्द भरेगा यूपीएसएसएससी

संबंधित समाचार