मुरादाबाद: अरे भाई ठंड से न घबराओ, आश्रय गृहों में इंतजार कर रही रजाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। …सुनो, सुनो, सुनो। ठंड से घबराने की जरूरत नहीं है। नगर निगम में शहरी क्षेत्र में नौ जगहों पर ठहरने का स्थायी प्रबंध कर दिया है। इन आश्रय घरों और केंद्रों के कंबल और रजाई को आपका इंतजार है। रोडवेज के दोनों केंद्रों पर भी अस्थाई आश्रय गृह बनाए गए हैं। मजदूर, स्ट्रीट …

मुरादाबाद,अमृत विचार। …सुनो, सुनो, सुनो। ठंड से घबराने की जरूरत नहीं है। नगर निगम में शहरी क्षेत्र में नौ जगहों पर ठहरने का स्थायी प्रबंध कर दिया है। इन आश्रय घरों और केंद्रों के कंबल और रजाई को आपका इंतजार है। रोडवेज के दोनों केंद्रों पर भी अस्थाई आश्रय गृह बनाए गए हैं।

मजदूर, स्ट्रीट वेंडर तथा जरूरतमंदों को ठंड न लगे इसके लिए नगर निगम ने आश्रय गृह क्रियाशील कर दिए हैं। रेलवे स्टेशन, कुंदनपुर, हरथला, दस सराय इलाके में स्थाई रूप से निर्मित भवनों में लोगों के रुकने और आराम करने का इंतजाम कर दिया गया है। इसके लिए प्रशासन ने टीम गठित कर दी है। जो लोग रात के समय रेलवे स्टेशन, रोडवेज, जिला अस्पताल तथा सार्वजनिक स्थानों पर बेसहारा पाए जाएंगे, उन्हें निगम के कर्मचारी रात में आश्रय दिलाएंगे। यानी कि उन्हें ठहरने की सुविधा होगी। जल्द ही अलाव का प्रबंध कर दिया जाएगा। कुछ केंद्रों पर जरूरतमंद स्वयं भोजन भी पका सकेंगे।

अचानक मौसम का तापमान गिरा है, जिसके साथ रेलवे स्टेशन के आश्रय गृह में जरूरतमंद आने लगे हैं। अबकी बार इन केंद्रों पर गरम पानी का भी प्रबंध किया गया है। इसके लिए बैंक और स्वयंसेवी संस्थाओं ने प्रशासन का सहयोग किया है। रेलवे स्टेशन के आश्रय गृह में जरूरतमंद ठहरने लगे हैं।

सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जल्द इन केंद्रों पर अलाव का प्रबंध कर दिया जाएगा। नौ केंद्र नगर निगम की निगरानी में हैं और दो का संचालन स्वयंसेवी संस्था के हवाले हैं। इसके लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं। रात में सड़क पर सोने वालों को इन केंद्रों में पहुंचाया जाएगा। जरूरतमंदों के लिए यह व्यवस्था की गयी है।

 

शहर में इन स्थानों पर बनाए गए हैं आश्रय गृह

स्थान क्षमता दूरी
काजीपुरा पुरुष 30 1.5 किमी हरथला स्टेशन से
मऊ (पुरुष 30 एक किमी हरथला स्टेशन से

 

हरथला रामगंगा (पुरुष) 10 चार किमी स्टेशन से

 

हरथला जाटव बस्ती (पुरुष) 30 0.5 किमी हरथला रेलवे स्टेशन से
कुंदनपुर (महिला-पुरुष) 60 एक किमी स्टेशन से

 

दस सराय (महिला) 40 एक किमी रेलवे स्टेशन से

 

दस सराय (पुरुष) 40 एक किमी रेलवे स्टेशन से

 

कुंदनपुर आश्रय घर 50 एक किमी रेलवे स्टेशन

 

रेलवे स्टेशन 36 रेलवे स्टेशन परिसर

 

अस्थाई रैन बसेरा
नया रोडवेज
पुराना रोडवेज

स्वयंसेवी संस्था द्वारा संचालित केंद्र पर सुविधाएं
बेड, कंबल, रजाई, गरम पानी, खाना बनाने की सुविधा, गीजर

 

 

 

 

संबंधित समाचार