टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बनीं दुल्हन, बॉयफ्रेंड विक्की जैन से की शादी, फोटो वायरल
मुंबई। टीवी की फेमस और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस की शादी कल यानि 14 दिसंबर को मुंबई में ही हुई। शादी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दुल्हन बनीं अंकिता गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग …
मुंबई। टीवी की फेमस और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस की शादी कल यानि 14 दिसंबर को मुंबई में ही हुई। शादी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दुल्हन बनीं अंकिता गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विक्की जैन ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी।


बता दें, अंकिता ने अपनी शादी में ग्रैंड एंट्री ली थी। इस दौरान अंकिता किसी रियासत की राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। गोल्डन लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने लंबा दुपट्टा करके चेहरा छिपाया था और इसी के साथ ग्रैंड एंट्री की थी। अंकिता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। स्टार्स के साथ-साथ सभी फैंस भी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को शुभकामनाएं दे रहे हैं।



पढ़ें- जाह्नवी कपूर का गोल्डन ड्रेस में दिखा सिजलिंग अवतार, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे- Wow
वैसे तो अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए लेकिन कई सेलेब्स चाहकर भी इस ग्रैंड इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएं। इस लिस्ट में रश्मि देसाई का भी नाम है। रश्मि देसाई अंकिता लोखंडे की बेस्ट फ्रेंड हैं। बॉस 15 में होनें के कारण रश्मि देसाई अंकिता की शादी में शामिल नहीं हो पाईं। वहीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया के साथ दुबई में वेकेशन पर हैं जिस वजह से वो अपनी फ्रेंड अंकिता की शादी में शामिल नहीं हो पाईं।



पढ़ें- बिग बॉस 15: टूटने की कगार पर Devoleena Bhattacharjee और Rashami Desai की दोस्ती
