सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने सोशल मीडिया के माध्यम से लौहपुरुष को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा, “माँ भारती के अनन्य उपासक, भारतीय गणराज्य के शिल्पकार, ‘भारत रत्न’ लौह पुरुष सरदार …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया के माध्यम से लौहपुरुष को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा, “माँ भारती के अनन्य उपासक, भारतीय गणराज्य के शिल्पकार, ‘भारत रत्न’ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
रायबरेली: वायरल वीडियो को लेकर सीएमओ ने सीएचसी का किया निरीक्षण, जानें पूरा मामला…
‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-अखण्ड भारत’ के निर्माण हेतु समर्पित आपका सम्पूर्ण जीवन सभी भारतवासियों के लिए एक महान प्रेरणा है। देश आज सरदार पटेल की 72वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा है।
उत्तर प्रदेश में 6 आईपीएस अफसरों का एक बार फिर हुआ तबादला, देखें लिस्ट
यूपी में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मंगलवार देर रात 6 सीनियर आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। इसकी सूची भी जारी कर दी गई है। इसमें गोपाल कृष्ण चौधरी को लखनऊ पुलिस उपायुक्त बने हैं। आईपीएस ख्याति गर्ग को लखनऊ कमिश्नरेट से 9 वीं वाहिनी पीएससी मुरादाबाद बनाया गया है। वहीं आदित्य लांघे पुलिस उपायुक्त वाराणसी बनाए गए हैं। इसके साथ ही सुभाष चंद्र शाक्य को पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है। भारती सिंह को अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर बनाया गया। लखनऊ पुलिस उपायुक्त देवेश पांडे को 39 वीं PAC मिर्ज़ापुर बनें हैं। इन सभी आईपीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती पर कार्यभार संभालने के आदेश दिए गए हैं। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
