रामपुर : मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने किया धरना-प्रदर्शन, दी हड़ताल की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहबाद/रामपुर/अमृत विचार। मांगों को लेकर सरकारी अस्पताल में तैनात फार्मासिस्टों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। फार्मासिस्टों ने दो घंटे काम बंद रखा और अस्पताल में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 17 दिसंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय …

शाहबाद/रामपुर/अमृत विचार। मांगों को लेकर सरकारी अस्पताल में तैनात फार्मासिस्टों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। फार्मासिस्टों ने दो घंटे काम बंद रखा और अस्पताल में धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 17 दिसंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर नौ दिसंबर से रोजाना फार्मासिस्ट दो घंटे कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक काम नहीं कर रहे हैं। चीफ फार्मसिस्ट रामजीत पटेल ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि कार्य बहिष्कार के दौरान आम जनता एवं मरीजों को दवा लेने में काफी दिक्कतें हो रही हैं, जिसका उच्च अधिकारी एवं सरकार कोई संज्ञान नहीं ले रही है।

फार्मासिस्ट की मांगे पूरी तरीके से जायज है, जो विगत कई वर्षों से लंबित हैं। कोरोना काल के दौरान समस्त फार्मासिस्ट अपने हितों की लड़ाई को अनदेखा करते हुए जनता की सेवा कर रहे थे। कई फार्मासिस्ट ने जान भी गवां दी। फार्मासिस्ट के समकक्ष डिप्लोमा धारी सभी अधिकारी कर्मचारियों को आज 4,200 से 4,600 पे ग्रेड दिया जा रहा है। फार्मासिस्ट के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार कब तक किया जाएगा। पिछले 30-35 सालों से चल रहे भत्ते आज की महंगाई के हिसाब से बढ़ना चाहिए। फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने 17 दिसंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

प्रदर्शन करने वालों में चीफ फार्मासिस्ट रामजीत पटेल, सरिता चौहान, गिरिराज सिंह, त्रिवेन्द्र सिंह, यू.एस.नेगी, तीर्थ सिंह, जुल्फिकार हुसैन, विजय शर्मा, आशीष यादव, निधि गोपाल एवं फिजा बी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार