मुरादाबाद : जाम्भाणी कथा में व्यास बोले-आत्मा की शुद्धि से होती है परमात्मा की प्राप्ति
मुरादाबाद, अमृत विचार। विश्नोई सभा की ओर से जाम्भाणी कथा में व्यास राजेंद्रानंद महाराज ने कहा कि हरि कथा के श्रवण मात्र से हृदय निर्मल हो जाता है। मनुष्य को सुख-दुख दोनों में प्रभु का ध्यान करना चाहिए। इससे दुखों से मुक्ति मिलती है। रेलवे रोड स्थित विश्नोई कॉलोनी में चल रही जाम्भाणी कथा के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। विश्नोई सभा की ओर से जाम्भाणी कथा में व्यास राजेंद्रानंद महाराज ने कहा कि हरि कथा के श्रवण मात्र से हृदय निर्मल हो जाता है। मनुष्य को सुख-दुख दोनों में प्रभु का ध्यान करना चाहिए। इससे दुखों से मुक्ति मिलती है।
रेलवे रोड स्थित विश्नोई कॉलोनी में चल रही जाम्भाणी कथा के तीसरे दिन कथाव्यास ने श्रद्धालुओं को कथा सुनने का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि कथा अज्ञानी को ज्ञानी और नास्तिक को आस्तिक बना देती है। हर मनुष्य को कथा सुननी चाहिए। कथा आत्मा को स्वच्छ करती है और आत्मा की शुद्धि से ही परमात्मा की प्राप्ति होती है। कथा मनुष्य को परमात्मा से जोड़ती है। सच्चे हृदय से कथा का श्रवण करने से मनुष्य का उद्धार होता है।
इस अवसर पर अध्यक्ष विवेक विश्नोई, प्रवेंद्र विश्नोई, ललित विश्नोई, नवनीत, राजीव विश्नोई, सौरभ, विशाल, आशाराम, प्रदीप, रामौतार, सुनित, प्रियंक, प्रदीप, सुखवीर, हिमांशु, ब्रह्मजीत आदि उपस्थित रहे।
