रायबरेलीः गंगा के कटरी में लगी आग, लाखों रुपए के बेशकीमती पौधे जलकर हुए नष्ट
रायबरेली। बुधवार की दोपहर क्षेत्र के खरौली गंगा घाट के पास कटरी क्षेत्र में अचानक आग लग गई, जिसमें ना सिर्फ लाखों रुपए के बेशकीमती पौधे जलकर नष्ट हो गए, बल्कि कई वन्यजीव भी जलकर मर गए हैं। ऊंचाहार क्षेत्र के खरौली गांव के पास करीब 52 बीघा भूमि चरागाह के लिए सुरक्षित है। वास्तविक …
रायबरेली। बुधवार की दोपहर क्षेत्र के खरौली गंगा घाट के पास कटरी क्षेत्र में अचानक आग लग गई, जिसमें ना सिर्फ लाखों रुपए के बेशकीमती पौधे जलकर नष्ट हो गए, बल्कि कई वन्यजीव भी जलकर मर गए हैं। ऊंचाहार क्षेत्र के खरौली गांव के पास करीब 52 बीघा भूमि चरागाह के लिए सुरक्षित है। वास्तविक रूप से यह जमीन पूरी तरह गंगा के कटरी क्षेत्र में आती है। जिसमें बहुत बड़ी संख्या में जंगली पौधे स्थापित है। इसके साथ ग्राम पंचायत द्वारा रोपे गए बड़ी संख्या में बेस कीमती पौधे भी थे।
साथ ही बड़ी संख्या में जंगली जीव ही रहते थे। बुधवार की दोपहर अचानक यहां पर आग लग गई ।जिसमें लाखों रुपए कीमत के शीशम सागौन व अन्य पौधे जलकर नष्ट हो गए ।यही नहीं इस जंगली क्षेत्र में रहने वाले बड़ी संख्या में वन्यजीव भी जलकर मर गए है । जिसमें एक हिरण की मौत का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अलावा कई अन्य प्रकार के वन्यजीव भी जलकर मरे हैं। जिनकी पहचान नहीं हो पा रही है ।आग लगने के बाद में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया है।
दमकल विभाग को सूचना देने के बावजूद भी दमकल विभाग काफी विलंब से मौके पर पहुंचा। जब तक दमकल विभाग पहुंचता तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। फिलहाल मौके पर करीब 15 बीघे जंगली पौधे जलकर नष्ट हुए हैं ।जिसमें सैकड़ों वन्यजीवों भी जलकर मर गए हैं। ग्राम प्रधान गंगा विष्णु यादव ने बताया कि किसान एक लाख रुपए की क्षति हुई है । आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रामलला के शरणागत हुए 10 राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम, परिवार के साथ पहुंचे नड्डा
