संभल : गृह कलेश में पति ने पेड़ से लटककर दी जान
संभल, अमृत विचार। हजरतनगर गढ़ी थाने के गांव फिरोजपुर में पत्नी से झगड़े के चलते किसान ने खेत पर पेड़ से लटककर जान दे दी। एक दिन पहले पति-पत्नी में हुए झगड़े के बाद बच्चों को छोड़कर पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी के चले जाने से परेशान मुस्तकीम भी शाम को बिना बताए घर …
संभल, अमृत विचार। हजरतनगर गढ़ी थाने के गांव फिरोजपुर में पत्नी से झगड़े के चलते किसान ने खेत पर पेड़ से लटककर जान दे दी। एक दिन पहले पति-पत्नी में हुए झगड़े के बाद बच्चों को छोड़कर पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी के चले जाने से परेशान मुस्तकीम भी शाम को बिना बताए घर से चला गया था। सुबह खेत पर गए मुस्तकीम भाई ने पेड़ से लटका शव देखा।
मृतक के भाई ने वहीं से अन्य परिजनों फोन करके जानकारी दी। परिजनों के साथ पूरा गांव मौके पर जमा हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। परिजनों ने पुलिस से किसी कार्रवाई से इंकार करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। बाद में परिजनों ने शव को सपुर्दे खाक कर दिया।
मुरादाबाद मार्ग पर स्थित फिरोजपुर गांव निवासी 40 वर्षीय मुस्तकीम पुत्र जहीर खेती किसानी का काम करता है और अपने परिवार के साथ खुशी से रह रहा था। कुछ दिन पहले मुस्तकीम का पत्नी यास्मीन से किसी बात पर झगड़ा हो गया। बोलचाल भी बंद हो गई। दोनों में मंगलवार को फिर किसी बात पर झगड़ा हो गया था। तब यास्मीन बच्चों को छोड़कर बिना मुस्तकीम बताए अपने मायके चली गई।
इस पर मुस्तकीम भी नाराज होकर घर से बिना कहीं चला गया। बच्चे भी खाना खाकर सो गए और मुस्तकीम रात को भी घर नहीं आया। सुबह जब मुस्तकीम का छोटा भाई मोबीन खेत पर गया तो देखा मुस्तकीम पेड़ से लटका हुआ था। मुस्तकीम का शव देखकर मोबीन की चीख निकल गई और मोबीन ने वहीं से परिजनों को फोन करके बताया की भाई ने आत्महत्या की ली है।
इस पर परिजनों के अलावा पूरा गांव मौके पर जमा हो गया। परिजनों और बच्चों का रोकर बुरा हाल था। जानकारी होने मौके पर पहुंची यास्मीन रो रोकर कई बार बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार करते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस शव को गांव में परिजनों के पास ही छोड़ कर आ गई । बाद में परिजनों ने शव को सपुर्दे खाक कर दिया।
