बिजनौर : मांगों को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर बुधवार को किसान ट्रेक्टर-ट्राली लेकर तहसील पहुंचे। जहां पर उन्होंने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सरकारी विभाग में फैले भ्रष्टाचार और विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की। जिसे देखकर स्थानीय पुलिस-प्रशासन के हाथ पैर फूल गये। देर शाम तक एडीएम प्रशासन के पहुंचने पर भी तहसील परिसर में …

बिजनौर/नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर बुधवार को किसान ट्रेक्टर-ट्राली लेकर तहसील पहुंचे। जहां पर उन्होंने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सरकारी विभाग में फैले भ्रष्टाचार और विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की। जिसे देखकर स्थानीय पुलिस-प्रशासन के हाथ पैर फूल गये। देर शाम तक एडीएम प्रशासन के पहुंचने पर भी तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन जारी था।

बुधवार को हजारों किसान ट्रेक्टर-ट्रॉली लेकर नजीबाबाद तहसील परिसर पहुंचे जहां पर सरदार गुरमीत सिंह की अध्यक्षता तथा श्रीपाल राठी के संचालन में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन पर किसानो की अनदेखी का आरोप लगाते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान न होने तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की घोषणा की।

किसानों ने आरोप लगाया है कि स्थानीय चीनी मील की क्षमता वृद्धि एवं गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान किया जाए । दाखिल खारिज एवं विरासत के मामलो का शीघ्र निपटारा किया जाए, विधुत विभाग से संबन्धित समस्याए जैसे जर्जर लाइन, ओवरलोड ट्रांसफार्मर, विद्युत बिल, विच्छेदन पर त्वरित कार्यवाही अमल मे लाई जाए और आवारा पशुओं से किसानों की फसल को होने वाले नुकसान से निजात दिलाई जाए। इस मौके पर बलराम सिंह, गजेन्द्र सिंह, विनोद परमार, विजय सिंह, अरविंद सिंह, नितिन, महेन्द्र सिंह, राजीव कुमार, नीटू सिंह, राजवीर सिंह, मुकेश कुमार, करार सिंह आदि मौजूद रहे ।

संबंधित समाचार