कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर यीडा ने लगाया वाहनों पर ब्रेक, 15 फरवरी तक घटाई गति सीमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे के प्रकोप के कारण सड़क दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में कोहरे के मद्देनजर यमुना एक्सप्रेस वे औद्यगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की ओर से यमुना एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले वाहनों के लिए निर्धारित गति सीमा को घटा दिया गया है। यीडा की …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे के प्रकोप के कारण सड़क दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में कोहरे के मद्देनजर यमुना एक्सप्रेस वे औद्यगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की ओर से यमुना एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले वाहनों के लिए निर्धारित गति सीमा को घटा दिया गया है। यीडा की ओर से जारी निर्देश के तहत आगामी 15 फरवरी तक यमुना एक्सप्रेस वे पर सभी वाहन धीमी गति से चलेंगे। गति सीमा का उल्लंघन करने पर परिवहन विभाग व यातायात विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हल्के वाहन अधिकतम 80 व भारी वाहन 60 की गति से चल सकेंगे

यीडा के प्रोजेक्ट महाप्रबंधक केके सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा को 15 फरवरी तक के लिए घटाया गया है। 15 फरवरी तक यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहन (एलएमवी) 100 किमी प्रति घंटा की बजाय अधिकतम 80 किमी प्रति घंटा की गति से चल सकेंगे। वहीं भारी वाहन (एचएमवी) व कमर्शियल वाहन अधिकतम 60 किमी प्रति घंटा की गति से चल सकेंगे।

प्रदेश में पिछले तीन वर्ष में कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाएं (परिवहन विभाग का आंकड़ा) :-

वर्ष     दुर्घटनाएं     मौत     घायल

2018    6,933     3,624      4,785

2019     8,031     4,177     1,925

2020     6,700    3,705       4,334

विमान से टकराया पक्षी, हादसा टला

लखनऊ। दिल्ली से लखनऊ आते समय बीच रास्ते विस्तारा एयरलाइन के विमान से पक्षी मंगलवार को टकरा गया। पक्षी टकराने के बाद पायलट ने 2600 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान की सुरक्षित लैंडिंग लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर करायी। यहां एयरक्राफ्ट मेंटनेंस इंजीनियर ने विमान के इंजन और पंखे के साथ काकपिट की पड़ताल की। विमान को विस्तृत जांच के लिए एयरक्राफ्ट आन ग्राउंड कर दिया गया। दूसरा खाली विमान दिल्ली से मंगाया गया। जिससे साढ़े पांच घंटे इंतजार करने वाले 166 यात्रियों को लखनऊ से दिल्ली भेजा गया।

यह भी पढ़ें:-सपा और कांग्रेस का विधान सभा परिसर में हंगामा, अध्यक्ष की सुचारु सदन संचालन की अपील

संबंधित समाचार