बहराइच: विधायक के बयान से नाराज हुए शिक्षक, डीएम ने संभाला मोर्चा…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चल रहे खेल प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। वहां, उपस्थित लोगों को बलहा विधायक ने संबोधित किया। संबोधन के दौरान विधायक ने कहा कि जहां पर वह विद्यालयों का निरीक्षण करने जाती हैं, वहां स्कूल में शिक्षक सोते मिलते हैं। विधायक के इस …

बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चल रहे खेल प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। वहां, उपस्थित लोगों को बलहा विधायक ने संबोधित किया। संबोधन के दौरान विधायक ने कहा कि जहां पर वह विद्यालयों का निरीक्षण करने जाती हैं, वहां स्कूल में शिक्षक सोते मिलते हैं। विधायक के इस बयान से शिक्षक नाराज हो गए। हंगामा शुरू हो गया। मौके की नजाकत को देखते हुए जिलाधिकारी ने माइक हाथ में लिया।

उन्होंने शिक्षकों को समझाया। इसपर शिक्षक शांत हुए। बवाल के चलते पुरस्कार वितरण भी नहीं हो सका। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता चल रही थी। बुधवार को प्रतियोगिता का समापन था। मुख्य अतिथि भाजपा की बलहा विधायक सरोज सोनकर और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह रहीं। अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने की।

पढ़ें: कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर यीडा ने लगाया वाहनों पर ब्रेक, 15 फरवरी तक घटाई गति सीमा

प्रतियोगिता में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने खेल में प्रतिभाग किया। इसके बाद समापन मौके पर संबोधन शुरू हुआ। बलहा विधायक सरोज सोनकर ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान विधायक ने कहा कि वह विधान सभा क्षेत्र में संचालित जिस विद्यालय का निरीक्षण करने जाती हैं, वहां स्कूल के शिक्षक सोते मिलते हैं। विधायक के इस बयान से मौजूद शिक्षक नाराज हो गए। सभी ने हंगामा शुरू कर दिया।

शिक्षकों की नाराजगी को देख डीएम ने माइक अपने हाथ में लिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए शांत कराया। इस पर मामला शांत हुआ। लेकिन विधायक के बयान को लेकर शिक्षक काफी नाराज दिखे। शिक्षकों की नाराजगी को देखते हुए विजेता छात्रों का सम्मान नहीं हो सका। अब सभी शिक्षकों का सम्मान तिथि निर्धारित होने के बाद ही होगा। इस दौरान डीआईओएस, बीएसए, पी डी डीआरडीए, विधायक प्रतिनिधि, शिक्षक पधाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।

सूचना से जारी हुआ पत्र…

इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में विधायक के संबोधन के दौरान हुए हंगामा का पटाक्षेप डीएम ने किया। डीएम के सूचना कार्यालय की ओर से विधायक के भाषण के दौरान अपरिहार्य कारणों से मामला आगे बढ़ा। जिसे जिलाधिकारी ने संभाला। साथ ही विजेता खिलाड़ियों का सम्मान न होने का समाचार जारी किया गया है। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

संबंधित समाचार