लखनऊ: 2.84 करोड़ रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जमीन दिलाने के नाम पर गोमती नगर के विपुलखंड निवासी आशीष पटेल से दो करोड़ 84 लाख रुपये की ठगी करने वाले तान्या डेवलपर्स के निदेशक धर्मेंद्र वर्मा को गोमती नगर पुलिस ने सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। ठगी का आरोपी मूल रूप से सुल्तानपुर के जयसिंहपुर का रहने वाला है। मामले की …

लखनऊ। जमीन दिलाने के नाम पर गोमती नगर के विपुलखंड निवासी आशीष पटेल से दो करोड़ 84 लाख रुपये की ठगी करने वाले तान्या डेवलपर्स के निदेशक धर्मेंद्र वर्मा को गोमती नगर पुलिस ने सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। ठगी का आरोपी मूल रूप से सुल्तानपुर के जयसिंहपुर का रहने वाला है।

मामले की जानकारी देते हुए गोमती नगर एसीपी श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतकर्ता आशीष अश्रिचा इंफ्रा नाम से रियल स्टेट कंपनी चलाते थे। उन्हें लखनऊ समेत कई शहरों में टाउनशिप विकसित करनी थी। तान्या डेवलपर्स नाम से कंपनी चलाने वाले धर्मेंद्र ने किसानपथ, नगराम, निलमथा, गंगागंज, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और अयोध्या समेत कई शहरों में रेरा अप्रूव्ड जमीन दिलाने का दावा किया।

कई जगह जमीनें दिखाई भी। जमीन पसंद आने पर रेरा रजिस्ट्रेशन व जमीन की कीमत के बदले तीन करोड़ 87 लाख रुपए आशीष से ले लिये और दिलाने के नाम पर सिर्फ एक करोड़ रूपए में एक जमीन की रजिस्ट्री कराई और शेष राशि लेकर फरार हो गया। जब उसके पेपर्स की जांच कराई गई तो सभी फर्जी निकले।

टप्पेबाजों ने कार से उड़ाया तीन लाख रुपये से भरा बैग

राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में बुधवार को टप्पेबाजों ने वृंदावन कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ चोपड़ा की कार से तीन लाख रुपए से भरा नोट टपा दिया। फोन करके सूचना देने के बाद सिद्धार्थ करीब दो घंटे तक घटना स्थल पर पुलिस का इंतजार करते रहे पर पुलिस नहीं पहुंची। उन्होंने इस संबंध में थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिद्धार्थ ने बताया कि वे मेडिकल का काम करते हैं। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे वे तेली बाग में शनि मंदिर के किनारे अपनी कार में बैठे थे, तभी बाइक सवार दो युवक और कहा कि काफी देर से आपकी कार में पीछे टंकी से तेल टपक रहा है। वे जैसे ही कार से उतर कर पेट्रोल टैंक देखने गए, दोनों युवक कार की अगली सीट पर रखा बैग ले उड़े। सिद्धार्थ ने बताया कि बैग में करीब तीन लाख रुपये, लैपटॉप और कुछ जरूरी कागजात थे। ज्ञात हो कि गत मंगलवार पीजीआई थाना अंतर्गत साउथ सिटी चौकी के समीप बैंक से निकल रहे एक युवक से अज्ञात टप्पेबाज रुपयों से भरा बैग छीनकार भाग गए थे।

यह भी पढ़ें:-पत्रकार से दुर्व्यवहार पर प्रियंका ने जताई नाराजगी, कहा- सत्ता के नशे में चूर हैं गृह राज्यमंत्री

संबंधित समाचार