पहले आतंकवादियों के मुकदमे होते थे वापस, अब मारे-मारे फिर रहे : मुख्यमंत्री
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले आतंकवादियों के मुकदमे वापस होते थे उन्हें सुरक्षा दी जाती थी। आज यही माफिया मारे-मारे फिर रहे हैं कोई आतंकी प्रदेश में घुस नहीं सकता। बिना भेदभाव के नियुक्तियां हो रही हैं और केंद्र की करीब 50 योजनाओं में प्रदेश नंबर एक पर है। मुख्यमंत्री ने बुधवार …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले आतंकवादियों के मुकदमे वापस होते थे उन्हें सुरक्षा दी जाती थी। आज यही माफिया मारे-मारे फिर रहे हैं कोई आतंकी प्रदेश में घुस नहीं सकता। बिना भेदभाव के नियुक्तियां हो रही हैं और केंद्र की करीब 50 योजनाओं में प्रदेश नंबर एक पर है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को भाजपा के यूपी नंबर वन अभियान के तहत सुझाव आपका, संकल्प हमारा कार्यक्रम की इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आकांक्षा पेटी लांच करने के मौके पर कहीं।
उन्होंने कहा कि पहले नौकरी निकलते ही महाभारत काल दिखने लगता था। एक ही परिवार के चाचा-भतीजा, काका-काकी, मामा-मामी सभी वसूली के लिए निकल पड़ते थे। नियुक्तियों में किस तरह जातिवाद-भाई भतीजावाद होता था। उन्होंने कहा कि 2015 की सपा सरकार में डिप्टी कलेक्टर का रिजल्ट निकलता है तो आपने देखा होगा कि 86 में से 56 लोगों के नाम एक ही विशेष जाति के आ जाते हैं। अखिलेश यादव की सपा सरकार पर हमलावर होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फर्क साफ है केवल हमारी सरकार बदली है यह प्रदेश वही है। आज बिना भेदभाव के नियुक्तियां हो रही हैं। केंद्र की लगभग 50 योजनाओं में प्रदेश नंबर एक पर है। आगे आने वाले समय में आपके सहयोग से इसे देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाना है।
30 हजार स्थानों पर रखी जाएगी आंकाक्षा पेटी
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश के गांव व शहरी क्षेत्रों के 30 हजार स्थानों पर आंकाक्षा पेटी रखेगी, जिसके जनता के आए सुझावों से संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। 2017 के चुनाव में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र को जारी किया था। हमने घोषणा पत्र से हटकर संकल्प पत्र जारी किया था। संकल्प वही जिसका कोई विकल्प नहीं। घोषणाएं सभी करते हैं लेकिन अपने आप ही कालातीत हो जाती है। संकल्प वही है जिसे हम मंत्र मानते हुए अपने जीवन का हिस्सा मानते हुए उसे लागू करते हैं। संकल्प लोककल्याण का माध्यम है। संकल्प व्यक्ति के लिए नहीं राष्ट्र के कल्याण के लिए लिया जाता है। सरकार के बनने के बाद जो संकल्प हमने जारी किया था उसे जीवन का व्रत मान करके उसे पूरा किया। अब 2022 के लिए सुझाव आपका संकल्प हमारा के साथ हम फिर आए हैं।
पांच वर्ष में 1.71 करोड़ नौजवानों को मिला रोजगार
योगी ने कहा कि हमारी पांच वर्ष की सरकार में एक करोड़ 71 लाख नौजवानों को रोजगार मिला है। प्रदेश में बड़े निवेश के कारण ढेर सारे रोजगार के रास्ते खुल चुके हैं। जहां विकास का कोई काम नहीं होता था। वही प्रदेश सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे बना रहा है। मेडिकल कालेज बना रहा है। वाटर जलमार्ग तैयार कर रहा है। एयरपोर्ट बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश वही है संसाधन वही हैं। केवल सरकार बदली है और लोगों की सोच बदल गई।
गो कत्लखाने बंद किए, तस्करी रोकी
मुख्यमंत्री ने कहा कि फर्क साफ है। पिछली सरकारों के समय में कैसे आस्था के प्रतीकों का अपमान होता था। गो हत्याएं होती थी गोकशी होती थी, दंगे होते थे। हमारी सरकार आई गो कत्लखाने बंद किए गो तस्करी रोकी। गोवंश का संरक्षण किया लगभग सात लाख गायों का संरक्षण किया।
यह भी पढ़ें:-सत्यदेव त्रिपाठी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ पकड़ा भाजपा का दामन
